धनियाखेड़ी में नरवाई की आग ने मचाई तबाही, टपरे सहित दो मवेशी जलकर राख

नसीमखान
सांची,, कलेक्टर के सख्त निर्देशों और लगातार चेतावनी के बावजूद नरवाई जलाने की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। ताजा मामला मेहगांव तहसील के ग्राम धनियाखेड़ी का है, जहां नरवाई में लगी आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और खेत में बने एक टपरे को अपनी चपेट में ले लिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह आग किसान खिलानसिंह कल्याण सिंह के खेत में फैली, जहां उनका टपरा बना हुआ था। आग इतनी तेजी से फैली कि टपरे में रखा भूसा और उसमें बंधे दो मवेशी जलकर राख हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
इस घटना ने प्रशासन की चिंता को और बढ़ा दिया है, क्योंकि इसके बावजूद लोग नरवाई जलाने से बाज नहीं आ रहे हैं, जिससे जन-धन की हानि हो रही है। प्रशासन द्वारा आगे क्या सख्त कदम उठाए जाएंगे, इस पर अब सबकी निगाहें टिकी हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    नसीम खानसांची,,,दीपावली पर्व की खुशियां अब बाजारों में भी दिखाई देने लगी हैं। गुरुवार को साप्ताहिक हाट बाजार में दीपावली की रौनक देखते ही बन रही थी। धनतेरस के पहले…

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    नसीम खानसांची,,, प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नवंबर माह की 28-29 तारीख को बौद्ध वार्षिकोत्सव की तैयारियां जोरशोर से शुरू हो गई हैं तथा स्तूप परिसर मे स्थित बौद्ध मंदिर एवं…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    33 केवी आमखेड़ा फीडर पर रविवार को होगा मेंटेनेंस, दो घंटे बिजली रहेगी बंद

    आज सांची मे सरदार वल्लभ भाई पटेल जयंती मनाई गई उनके चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें याद किया गया