पहलवामा हमले ने झकझोरा देश को: हर ओर शोक, निंदा और आक्रोश

नसीमखान
सांची। कश्मीर के पहलवामा में हुए अमानवीय आतंकी हमले ने समूचे देश को गहरे शोक और आक्रोश में डुबो दिया है। इस हमले में अनेक निर्दोष लोगों की जान चली गई, वहीं कई घायल अभी भी अस्पतालों में जीवन और मृत्यु के बीच संघर्ष कर रहे हैं। यह हृदयविदारक घटना हर भारतीय की आत्मा को झकझोर देने वाली है।
शहर के जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, राजनेताओं और आम नागरिकों ने एक सुर में इस कायरतापूर्ण हमले की कठोर निंदा की है तथा मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की है।
समाजसेवी कमलकिशोर पटेल ने इस घटना को देश की एकता और अखंडता पर हमला बताते हुए कहा, “हमारे वीर नागरिकों की शहादत व्यर्थ नहीं जाएगी।”
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा, “पर्यटकों पर इस प्रकार का हमला न केवल अमानवीय है, बल्कि यह आतंकी मानसिकता की चरम सीमा को दर्शाता है।”
कांग्रेस नगर अध्यक्ष अंकित मेहतो और वरिष्ठ नेता शकील पटेल ने सरकार से कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए आतंकवाद के खिलाफ ठोस नीति लागू करने की आवश्यकता बताई।
भाजपा युवा नेता विक्रमप्रताप सिंह ने कहा, “यह समय एकजुट होकर आतंक के खिलाफ खड़े होने का है। हम पीड़ित परिवारों के साथ हैं।”
सपा नेता आर.एस. यादव ने घटना को दुर्भाग्यपूर्ण बताते हुए तत्काल और कठोर कार्यवाही की मांग की।
भाजपा नेता जवाहर सिंह चौहान और व्यवसायी ऋषभ कुमार जैन ने आतंकवाद के खिलाफ निर्णायक युद्ध की आवश्यकता जताई।
किसान नेता इरफान जाफरी ने केंद्र सरकार से अपील की कि वह पीड़ित परिवारों को शीघ्र आर्थिक सहायता उपलब्ध कराए और आतंकियों के खिलाफ निर्णायक कार्यवाही करे।
मुस्लिम समाज के प्रतिनिधि मुशर्रफ कुरैशी, जहीर कुरैशी, वसीम कुरैशी और मौलाना मकसूद साहब ने इस कायरतापूर्ण हमले को दिलों पर गहरी चोट बताया और मृतकों की मगफिरत तथा घायलों के जल्द स्वस्थ होने की दुआ की। उन्होंने कहा इस दुखद घडी मे हम सब उन परिवार के साथ है जिन्होंने यह दुख का पहाड़ झेला हैं
इस हृदयविदारक घटना के विरोध में नगरवासियों ने आतंकवाद का पुतला दहन कर आक्रोश जताया और सरकार से आतंक के खिलाफ निर्णायक कदम उठाने की अपील की।
यह हमला सिर्फ एक स्थान पर नहीं हुआ, यह पूरे देश की आत्मा पर प्रहार है। अब समय आ गया है कि हम सभी एकजुट होकर आतंकवाद को जड़ से समाप्त करें।तथा देश को आतंकवाद से छुटकारा दिलाये ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश