कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा

नसीमखान
कम प्रगति वाले अधिकारियों को नोटिस जारी करने के दिए निर्देश

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरुण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्राम पंचायतों में संचालित निर्माण और विकास कार्यों, शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति तथा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों को गुणवत्ता के साथ समयावधि में पूर्ण कराएं। साथ ही शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर ग्रामीणों तक सुगमता से योजनाओं का लाभ पहुचाने के निर्देश दिए। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया द्वारा भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने ग्रामीण क्षेत्रों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत किए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कहा कि जो कार्य स्वीकृत हैं उन्हें शीघ्र प्रारंभ कर कराया जाए। ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित तालाब, जलाशय आदि जल संरचनाओं की मरम्मत तथा गहरीकरण कार्य शीघ्र पूर्ण किया जाए। नवीन जल संरचनाओं के निर्माण में भी तेजी लाएं। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा अभियान के तहत कराए जा रहे कार्यो की समीक्षा करते हुए कलेक्टर द्वारा कम प्रगति वाले उपयंत्री, सहायक यंत्री एवं सीईओ जनपद पंचायत को कारण बताओ सूचना पत्र जारी किए गए। लक्ष्य अनुसार खेत तालाब स्वीकृत न होने के कारण जनपद पंचायत ओैबेदुल्लागंज के चिकलोकदकलां एवं दाहोद कलस्टर के उपयंत्री को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। इसी प्रकार जनपद पंचायत बाडी में लक्ष्यानुसार प्रगति न होने से जनपद पंचायत बाडी के खरगोन कलस्टर को छोडकर बाड़ी के सभी उपयंत्रियों को कारण बताओ सूचना पत्र जारी करने के निर्देश दिए गए। जनपद पंचायत उदयपुरा के मुख्य कार्यपालन अधिकारी, सहायक यंत्री को भी नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण मांगा गया हैं। बैठक में संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, उपयंत्री तथा अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान