ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट भट्ठों का अवैध कारोबार जोरों पर, वन और कृषि भूमि को भारी नुकसान ।

नसीमखान
सांची,,सांची के आसपास ग्रामीण क्षेत्रों में ईंट भट्ठों का कारोबार धड़ल्ले से जारी है, लेकिन संबंधित विभागों को इसकी भनक तक नहीं लग रही है या फिर वे जानबूझकर आंखें मूंदे हुए हैं। इस अवैध व्यापार में संलिप्त लोग बेधड़क होकर अपने काम को अंजाम दे रहे हैं।
इन ईंट भट्ठों की वजह से न सिर्फ जंगलों के पेड़-पौधे बलि चढ़ रहे हैं, बल्कि खेतों की उपजाऊ जमीन भी बर्बाद हो रही है। बताया जाता है कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लोगों को सरकार द्वारा मकान निर्माण के लिए जो छूट दी गई थी, उसी का दुरुपयोग कर इन ईंट भट्ठों को खुलेआम चलाया जा रहा है।
अवैध रूप से संचालित इन भट्टों से मनमाने दामों पर ईंटें बेची जा रही हैं। यह व्यापार वर्षों से फल-फूल रहा है और स्थानीय प्रशासन, वन विभाग, खनिज विभाग तथा राजस्व विभाग की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं।
गंभीर बात यह है कि कई भट्ठे वन विभाग की भूमि के पास ही लगे हैं। जब इन भट्टों में ईंटें पकाई जाती हैं, तब जंगल के पेड़-पौधे झुलस जाते हैं और हरियाली तहस-नहस हो जाती है। इसके अलावा, भट्टों में इस्तेमाल होने वाली मिट्टी (भसुआ) भी वनभूमि से अवैध रूप से निकाली जाती है।
शहर एवं आसपास के बड़े सरकारी भवनों में इन्हीं अवैध भट्टों से ईंटों की आपूर्ति की जाती है। इस व्यापक स्तर पर चल रहे अवैध व्यापार के कारण सरकार को करोड़ों रुपए का राजस्व नुकसान हो रहा है। इसका सीधा असर गरीबों पर पड़ता है, जिनका सस्ता मकान बनाने का सपना टूटता जा रहा है।
प्रशासन की अनदेखी और मिलीभगत की आशंका को नकारा नहीं जा सकता। अब देखना यह है कि जिम्मेदार विभाग इस ओर कब जागते हैं और अवैध ईंट भट्ठों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कब होती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान