निर्धारित मापदण्डों तथा गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्य पूर्ण कराएं- संभागायुक्त श्री सिंह

नसीमखान

राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालय ना आना पड़े- संभागायुक्त श्री सिंह
रायसेन में संभागायुक्त ने तहसील कार्यालय तथा निर्माणधीन सांदीपनी विद्यालय भवन का किया निरीक्षण

रायसेन,
भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह द्वारा गुरूवार को रायसेन में निर्माणाधीन शासकीय सांदीपनी विद्यालय के निर्माणाधीन भवन तथा तहसील कार्यालय रायसेन का निरीक्षण किया गया। सांदीपनी विद्यालय के निर्माणाधीन भवन के निरीक्षण के दौरान उन्होंने निर्माण एजेंसी से निर्माणाधीन विद्यालय भवन के संबंध में जानकारी लेते हुए गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने निर्माण कार्य के बारे में अवगत कराया।
संभागायुक्त श्री सिंह ने निर्माणाधीन विद्यालय भवन का निरीक्षण कर निर्माण कार्य की गुणवत्ता का अवलोकन किया। उन्होंने निर्माण एजेंसी के अधिकारी से सांदीपनी विद्यालय भवन में निर्मित किए जा रहे सभी ब्लॉक, कक्षों, हॉल, कॉरीडोर, प्रयोगशाला आदि के बारे में विस्तार से जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य से संबंधित तय मापदंडों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। संभागायुक्त को निर्माण एजेंसी ने बताया कि अगस्त माह तक निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाएगा। उन्होंने विद्यालय के ड्राइंग प्लान का भी अवलोकन किया। संभागायुक्त श्री सिंह ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक से विद्यालय में स्मार्ट क्लास, कम्प्यूटर लैब, प्रयोगशाला, फर्नीचर आदि के बारे में जानकारी ली।

राजस्व प्रकरणों को शीघ्र निराकृत करें, ताकि आमजन को बार-बार कार्यालय ना आना पड़े- संभागायुक्त श्री सिंह भोपाल संभागायुक्त श्री संजीव सिंह ने रायसेन में तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसील न्यायालय का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निराकृत हो चुके राजस्व प्रकरणों की फाईलें खुलवाकर उनका अवलोकन किया और आदेशों के पालन के संबंध में जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह को कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने राजस्व प्रकरणों के निराकरण, पारित आदेशों को पोर्टल पर ऑनलाईन दर्ज किए जाने तथा राजस्व संबंधी गतिविधियों के बारे में अवगत कराया। निरीक्षण के दौरान संभागायुक्त श्री सिंह द्वारा तहसीलदार न्यायालय की कार्यवाही के अभिलेखों का सूक्ष्मता से अवलोकन कर रायसेन तहसीलदार से नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, अभिलेख दुरुस्ती सहित विभिन्न राजस्व प्रकरणों के निराकरण संबंधी जानकारी ली। उन्होंने आरसीएमएस पोर्टल पर प्रकरण की जानकारी तथा पारित आदेश की जानकारी ऑनलाईन दर्ज किए जाने की भी जानकारी ली। संभागायुक्त श्री सिंह ने राजस्व अधिकारियों को निर्देश दिए कि राजस्व संबंधी कार्य समय सीमा में निराकृत किए जाएं, जिससे कि आमजन को परेशान ना होना पड़े। निरीक्षण के दौरान अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष शर्मा, एसडीएम श्री मुकेश सिंह सहित राजस्व अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश