सिंदूर ऑपरेशन के जरिए पाकिस्तान को सबक, सांची नगर में जश्न का माहौल ।

नसीमखान
सांची। कश्मीर के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल पहलगाम में हुए आतंकी हमले के जवाब में भारत सरकार और भारतीय सेना की सख्त कार्रवाई के बाद पूरे देश में जहां गर्व और राहत का माहौल है, वहीं सांची नगर में भी लोगों में जबरदस्त उत्साह और जश्न देखा गया। नगरवासियों ने सेना के ‘सिंदूर ऑपरेशन’ की सफलता पर एकजुट होकर भारत सरकार और सेना का आभार जताया।
बताया गया है कि पहलगाम में हुए बर्बर आतंकी हमले में 26 निर्दोष पर्यटकों की जान चली गई थी। इस कायराना हरकत ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया था। हमले के बाद से ही सरकार और सेना ने आतंकियों और उनके संरक्षक पाकिस्तान को सबक सिखाने की योजना बना ली थी।
भारतीय सेना ने बीती रात ‘सिंदूर ऑपरेशन’ को अंजाम देते हुए पाकिस्तान में छिपे आतंकियों के ठिकानों पर मिसाइल हमले किए। इस जवाबी कार्रवाई में आतंकियों के कई ठिकाने तबाह कर दिए गए। ऑपरेशन की सफलता से पाकिस्तान में हड़कंप मच गया है।
नगर भर में दिखा उत्साह का माहौल
सांची नगर के नागरिकों ने इस कार्रवाई को लेकर हर्ष और गर्व व्यक्त किया। नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने कहा, “हम पर्यटकों पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करते हैं एवं सिंदूर आपरेशन चलाने पर सरकार व सेना का आभार प्रकट करते हैं कि उन्होंने आतंकवादियों को उनकी भाषा में जवाब दिया।”
वरिष्ठ समाजसेवी कमलकिशोर पटेल ने कहा, “अब वक्त आ गया है कि पाकिस्तान को और कड़ा सबक सिखाया जाए। भारत सरकार और सेना की यह कार्यवाही स्वागत योग्य है।”
पार्षद विवेक तिवारी ने कहा, “हमारी सेना ने अभी केवल ट्रेलर दिखाया है, फिल्म अभी बाकी है। हमें अपनी सेना पर गर्व है।”
नगर के युवाओं, व्यापारियों और समाजसेवियों ने भी सड़कों पर निकलकर भारत माता के जयकारे लगाए और मोमबत्तियां जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
‘आतंकवाद को मिले करारा जवाब’
शकील पटेल और मुशर्रफ कुरैशी ने एक स्वर में कहा, “आतंकवाद को जड़ से उखाड़ने का समय आ गया है। हमारी सरकार और सेना जो कदम उठा रही है, हम उसमें पूरी तरह उनके साथ हैं।”
सपा नेता आर. एस. यादव ने कहा, “इस ऑपरेशन ने दुनिया को दिखा दिया है कि भारत आतंकवाद के खिलाफ कोई भी कड़ा कदम उठाने से नहीं हिचकिचाएगा।”
सिंदूर ऑपरेशन ने न केवल शहीदों को न्याय दिलाने की दिशा में मजबूत कदम उठाया है, बल्कि देशवासियों में भरोसा और सुरक्षा का भाव भी मजबूत किया है। अब पूरा देश एकजुट होकर यह संदेश दे रहा है—आतंकवाद के खिलाफ भारत एकजुट है और किसी भी कीमत पर आतंकवाद को बर्दाश्त नहीं करेगा।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश