नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ प्रधान जिला न्यायाधीश द्वारा किया गया।

नसीमखान

रायसेन

राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, नई दिल्ली एवं म.प्र. राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जबलपुर के निर्देशानुसार माननीय श्री अनिल कुमार सोहाने प्रधान जिला न्यायाधीश महोदय/अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, रायसेन के मार्गदर्शन में जिला मुख्यालय, रायसेन एवं समस्त तहसील न्यायालयों में वर्ष 2025 की द्वितीय नेशनल लोक अदालत का आयोजन दिनांक 10.05.2025 को सफलतापूर्वक किया गया।
जिला मुख्यालय में नेशनल लोक अदालत का शुभारंभ माननीय प्रधान जिला न्यायाधीश एवं अध्यक्ष महोदय द्वारा मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रधान जिला न्यायाधीश श्री अनिल कुमार सोहाने सहित विषेष न्यायाधीष श्री अरविन्द रघुवंषी, प्रधान न्यायाधीष कुटुम्ब न्यायालय श्री अरविन्द जैन, तृतीय जिला न्यायाधीष श्री कमलेष कुमार इटावदिया, प्रथम जिला न्यायाधीष श्री सचिन जैन, चतुर्थ जिला न्यायाधीष श्री सुनील कुमार शौक, द्वितीय जिला न्यायाधीष श्री महेष कुमार माली, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट श्री अजय कमार यदु, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण रायसेन श्रीमती हर्षिनी यादव, न्यायिक मजिस्ट्रेट श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना, श्री संचित अस्थाना, श्री अनीस उद्दीन अब्बासी जिला विधिक सहायता अधिकारी, विद्युत विभाग, नगर पालिका, बीएसएनएल व बैंकों के अधिकारीगण, अधिवक्ता व पक्षकारगण सम्मिलित हुए। जिले में राजीनामा योग्य प्रकरणों का निराकरण किये जाने हेतु न्यायाधीशों की कुल 28 खंडपीठों का गठन किया गया।
    उक्त लोक अदालत का सफलतापूर्वक आयोजन हुआ जिसमें 558 न्यायालयों के लंबित प्रकरण व 2033   प्री-लिटिगेशन प्रकरण निराकृत हुए, जिनकी कुल समझौता राशि  61712204  रही और  3871 व्यक्ति लाभान्वित हुए।
लोक अदालत में पक्षकारों में खुशी की लहर देखी गई और लोग राजी खुशी से अपने विवाद भुलाकर अपने-अपने घर की ओर रवाना हुए।जिला विधिक सेवा प्राधिकरण एवं विचारण न्यायालय के अथक प्रयासों से परिवार के मध्य स्थापित हुए पूर्व की भांति सौहाद पूर्ण संबंध
01- जिला न्यायालय रायसेन में श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक दण्डाधिकार प्रथम श्रेणी रायसेन में विचारणीय प्रकरण एमजेसीआर 136/2025 (ज्योति मालवीय विरूद्ध आकाष व अन्य) में आवेदिका द्वारा परिवार में घरेलु हिंसा से पीड़ित होने के कारण पति, सास, नंद के विरूद्ध घरेलु हिंसा का प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया था जिसमें न्यायाधीषगण द्वारा परिवार के सभी सदस्यों के मध्य उक्त विवाद का सौहार्द पूर्ण ढंग से अंत करवाते हुए प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से राजीनामें के आधार पर समाप्त हुआ।
02 जिला न्यायालय रायसेन के एक अन्य प्रकरण में श्रीमती सौम्या साहू अस्थाना न्यायिक दण्डाधिकार प्रथम श्रेणी रायसेन में विचारणीय प्रकरण एमजेसीआर 207/2025 (पुष्पा वैरागी व अन्य विरूद्ध जवाहर सिंह व अन्य) में आवेदिका एवं उसके दो अव्यस्क पुत्रों परिवार में घरेलु हिंसा से पीडित होने के कारण पिता, दादा के विरूद्ध घरेलु हिंसा का प्रकरण पंजीबद्ध करवाया गया था जिसमें न्यायाधीषगण द्वारा परिवार के सभी सदस्यों के मध्य उक्त विवाद का सौहार्द पूर्ण ढंग से अंत करवाते हुए प्रकरण लोक अदालत के माध्यम से राजीनामें के आधार पर समाप्त हुआ।  दोनों ही प्रकरणों में परिवार के सदसें के चेहरों पर खुषी स्पष्ट रूप से देखी गयी।

  • editornaseem

    Related Posts

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    नसीमखान सांचीसांची:विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची इन दिनों बिजली की बदहाल व्यवस्था से जूझ रही है। लगातार हो रही बिजली की आंखमिचौली ने नगरवासियों की परेशानी बढ़ा दी है। भीषण…

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    नसीमखान सांची बकायादारों को नोटिस जारी, भुगतान न होने पर कनेक्शन काटने की तैयारी। सांची,,, क्षेत्र में विद्युत मंडल द्वारा बकाया राशि वसूली अभियान अब अंतिम चरण में पहुंच गया…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    ऐतिहासिक नगरी सांची में बिजली अव्यवस्था, भीषण गर्मी में लोग बेहाल।आंखमिचौली बनी बड़ी समस्या, जल प्रदाय से लेकर स्ट्रीट लाइट व्यवस्था तक प्रभावित

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    बिजली बकाया वसूली अंतिम चरण में, लक्ष्य से पीछे रहा मंडल।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    पांव से लाचार, मगर हौसला बुलंद—पक्षियों की प्यास बुझाने में जुटे रतन लाल जायसवाल।घुटनों की गंभीर बीमारी के बावजूद नगर में जगह-जगह जलपात्र टांगकर दे रहे मानवीय संवेदना का संदेश।

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    नम आंखों हजारों की भीड़ ने महाकाली को दी विदाई,

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पुलिया निर्माण में बड़ा घोटाला! फर्जी बिलों से राशि आहरण के आरोप।साइकिल-हार्डवेयर दुकानों के नाम पर रेत-गिट्टी के बिल, जांच के बाद भी कार्रवाई नहीं

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान

    पश्चिमी देशों के युद्ध की आंच सांची तक, गैस और ईंधन को लेकर बढ़ी चिंता।अफवाहों और आपूर्ति की आशंकाओं के बीच उपभोक्ता और वाहन चालक हो रहे परेशान