तेज रफ्तार ट्रक रैलिंग तोड़ सर्विस रोड पर घुसा, बड़ा हादसा टला ।प्रशासन को किसी बडी घटना का इंतजार।

नसीमखान
राष्ट्रीय राजमार्ग की लापरवाही पड़ सकती थी भारी, प्रशासन के निर्देश भी हवा में ।आये दिन होती हैं सडक दुर्घटना ।
सांची,, नगर के व्यस्ततम क्षेत्र पुलिस थाने के पास रविवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया जब तेज रफ्तार ट्रक लोहे की रैलिंग तोड़ता हुआ सर्विस रोड पर जा घुसा। सौभाग्यवश स्कूल बंद होने और छुट्टी का दिन होने के कारण इस मार्ग पर छात्र नहीं थे, अन्यथा गंभीर जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था।
राष्ट्रीय राजमार्ग से सटे सर्विस रोड पर पैदल चलने वालों और छोटे वाहनों की आवाजाही अधिक रहती है। इनकी सुरक्षा हेतु हाईवे किनारे लोहे की रैलिंग लगाने का कार्य लाखों रुपये की लागत से किया गया था, लेकिन विभागीय लापरवाही और रखरखाव के अभाव में यह रैलिंग जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। कुछ स्थानों पर तो स्वार्थी तत्व रैलिंग उखाड़कर ले भी गए हैं।
विभागीय अधिकारियों द्वारा अब तक न तो क्षतिग्रस्त रैलिंग की मरम्मत करवाई गई है और न ही गायब हुई रैलिंग की भरपाई या जांच की गई है। ऐसे में यह सुरक्षा इंतजाम केवल कागजों तक सीमित होकर रह गए हैं।
स्थानीय नागरिकों द्वारा कई बार सड़क किनारे सांकेतिक बोर्ड लगाने, रेडियम चिन्हांकन और अतिक्रमण हटाने की मांग की गई, लेकिन राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण और प्रशासन के आश्वासनों के बावजूद अब तक कोई ठोस कार्य नहीं किया गया है।
गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व कलेक्टर द्वारा व्यस्तम क्षेत्रों और विद्यालयों के पास सुरक्षा चिन्ह एवं चेतावनी बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए थे, परंतु यह निर्देश भी अनदेखी की भेंट चढ़ गए हैं। लगातार अनदेखी और लापरवाही के चलते अब आमजन में प्रशासन के प्रति रोष बढ़ता जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल