नवतपा की शुरुआत: पहले ही दिन सूरज ने दिखाए तीखे तेवर, बादलों की मौजूदगी के बावजूद बढ़ा तापमान।

नसीमखान
सांची,,नवतपा की शुरुआत के साथ ही गर्मी ने अपना विकराल रूप दिखाना शुरू कर दिया है। आज रविवार सुबह जहां आसमान में काले बादल छाए रहे, वहीं दिन चढ़ने के साथ ही बादलों की चादर धीरे-धीरे छंटने लगी और सूर्य ने तेज धूप के साथ अपना असर दिखाना शुरू कर दिया।
हालांकि सुबह के समय लोगों को थोड़ी राहत की उम्मीद थी, लेकिन दोपहर होते-होते तापमान में तेजी से बढ़ोतरी दर्ज की गई। उमस और गर्म हवा के थपेड़ों ने जनजीवन को प्रभावित किया। बाजारों और सड़कों पर भी दोपहर के समय सन्नाटा सा छा गया।
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, नवतपा के इन नौ दिनों में सूर्य अत्यधिक ताप छोड़ता है, जिससे वातावरण में गर्मी चरम पर पहुंच जाती है। इस वर्ष नौतपा के दौरान तापमान 45 डीग्री तक पहुचने की संभावना जताई जा रही है ।माना जाता है कि जितनी अधिक गर्मी नवतपा में पड़ती है, उतनी ही अच्छी वर्षा की संभावना होती है।
नवतपा 25 मई से शुरू होकर 2 जून तक चलेगा। इस दौरान लोगों को विशेष सतर्कता बरतने की सलाह दी गई है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने लू और डिहाइड्रेशन से बचने के लिए अधिक से अधिक पानी पीने, धूप में निकलने से बचने और हल्के व सूती वस्त्र पहनने की अपील की है।
स्थानीय नागरिकों का कहना है कि गर्मी ने कुछ ही घंटों में बेहाल कर दिया है और यदि यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में नवतपा और भी मुश्किल भरा हो सकता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    नसीमखान सांचीसांची,,,कृषक उत्पादक सहकारी संस्था मर्यादित सांची (एफपीओ), जिला रायसेन द्वारा राष्ट्रीय सहकारी विकास निगम (NCDC) के तत्वाधान में एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में लगभग…

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    नसीमखान खान सांचीसांची,,,स्वामी विवेकानंद शासकीय महाविद्यालय रायसेन के विद्यार्थियों को नशा मुक्ति का संदेश देने हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का आयोजन सामाजिक न्याय एवं दिव्यांग सशक्तिकरण विभाग…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    सांची में कृषक उत्पादक सहकारी संस्था का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित।100 किसानों ने लिया हिस्सा, फसल बीमा योजनाओं की दी गई विस्तृत जानकारी।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    स्वामी विवेकानंद कॉलेज के विद्यार्थी बनेंगे नशा मुक्ति के संवाहक।सांची में जागरूकता कार्यक्रम, युवाओं को नशे के दुष्परिणामों से किया अवगत।

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    पटवारी हल्का क्रमांक 20 में व्यवस्था ठप, पटवारी की अनुपस्थिति से ग्रामीण परेशान।प्रभार को लेकर असमंजस, किसानों और आमजन के काम अटके—प्रशासन ने शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल