विधायक श्री पटवा ने औबेदुल्लागंज में की विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा*आमजन की शिकायतों, समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने के दिए निर्देश

नसीमखान

आज दिनांक 28/05/2025 को जनपद पंचायत ओबैदुल्लागंज के सभाकक्ष में भोजपुर विधायक श्री सुरेन्द्र पटवा द्वारा अनुभाग ओबेदुल्लागंज अन्तर्गत आने वाले समस्त विभागों के विभाग प्रमुखों के साथ समीक्षा बैठक की गई जिसमें प्रत्येक विभाग के द्वारा बारी-बारी से विभाग के अंतर्गत संचालित विकास कार्यों व शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई, जिसपर विधायक श्री पटवा ने आवश्यक निर्देश दिये। प्रमुख रूप से राजस्व, पीडब्ल्यूडी, पीआईयू,आबकारी,एमपीईबी, स्वास्थ्य विभाग, नगरपालिका, ग्रामीण विकास,महिला बाल विकास,पीएचई, पुलिस विभाग आदि की समीक्षा की गई।

विधायक श्री पटवा द्वारा सभी को निर्देशित किया कि समस्त विभाग ये सुनिश्चित करे कि आमजनो की शिकायतों तथा समस्याओं का प्राथमिकता से निराकरण हो।
-जनपद पंचायत सीईओ को निर्देशित किया कि १० पंचायतों को आदर्श बनाने हेतु बैठक करे,सभी पंचायतों में स्ट्रीटलाइट सीसीटीवी कैमरा आदि सुविधाएं सुनिश्चित करे।विधायक निधि से संपन्न कार्यो की सूची उपलब्ध करवाये, लंबे समय से एक ही ग्राम पंचायत में पदस्थ सचिवों के स्थानांतरण हों। 15वे वित्त के कार्यो की समीक्षा करे।
-लोक निर्माण विभाग को निर्देशित किया कि उनके विगत वर्षों के लंबित कार्यो को तेज़ी से पूरा करे।
-स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया कि उनके पूर्ण संजीवनी क्लिनिक का हैंड ओवर संबंधित विभाग से प्राप्त करे, इसके साथ ही नवीन उप स्वास्थ्य केंद्र के स्थान चिन्हित कर निर्माण कार्य प्रारम्भ करवाये।
-एमपीआरडीसी को निर्देशित किया कि जहां भी सड़के ख़राब हो उसकी तुरंत मरम्मत की जाये तथा हाईवे पर स्पीड मॉनिटरिंग सिस्टम लगाये।
-सीएमओ नगरपालिका को निर्देशित किया कि नगर के सौंदर्यीकरण करे, हाईवे के दोनों तरफ़ वृक्षारोपण करे। विशनखेड़ा टोल के पास स्थित होटलो की वजह से हाईवे के किनारे अधिक मात्रा में कचरा पन्नी आदि होता है उसकी सफाई हेतु निर्देशित किया।
-पुलिस विभाग से चर्चा कर जुआ,सट्टा, तथा अवैद्य शराब बिक्री पर तत्काल कार्यवाही हो जिससे अवैध शराब बिक्री पर रोक लग सके। सड़क दुर्घटनाएं कम हो ।
-पीएचई विभाग को निर्देशित किया कि विधान सभा क्षेत्र अंतर्गत आने वाली अधूरी नल-जल योजनाये जल्दी पूर्ण हो,तथा झिरी बेहड़ा की समस्या का तत्काल निराकरण करे।
-एनएच-45 के डिवाइडर पर स्थित मिसरोद से ओबैदुल्लागंज तथा ओबेदुल्लागंज से तमोट,विनेका,धामधूसर पर अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए ।
-वन विभाग को निर्देशित किया कि अन्य निर्माण विभाग द्वारा चाही गई NOC की प्रक्रिया जल्दी पूर्ण की जाए जिसके लिए संबंधित विभाग को चेकलिस्ट प्रदान करे।
साथ ही सुल्तानपुर क्षेत्र अंतर्गत उड़दमऊ,गोरिया इमलिया, सालेगढ़ आदि में वन भूमि के अतिक्रमण हटवाए।
-विद्युत विभाग से उपस्थित सोनकर जी को निर्देशित किया कि आमजन तथा जनप्रतिनिधि के कॉल इग्नोर न करे।सुल्तानपुर की विद्युत की समस्याओं को विस्तार से सुना एवम् तत्काल सुधार हेतु ईई श्री सोनकर को निर्देशित किया तथा समस्त समस्याओं को सी.ई. लेवल तक अवगत कराने के निर्देश दिये।
-एसडीओ पी डबल्यू डी को उनकी समस्त निर्माणाधीन सड़क मार्गो को पूर्ण करने के निदेश दिए।
-अतिक्रमण पर सख़्ती से कार्यवाही करने के निर्देश दिये।
इसके साथ ही महोदय द्वारा अच्छा कार्य करने वाले अधिकारियों की प्रशंसा भी की गई, तथा सभी को जनकेंद्रित होकर कार्य करने हेतु कहा गया।
-आबकारी विभाग को निर्देशित किया कि अवैद्य शराब बिक्री पर कार्यवाही करे।
-इसके साथ ही हाल ही में ओबैदुल्लागंज में वृहद स्तर पर हटाए गए अतिक्रमण की माननीय द्वारा एसडीएम समेत समस्त अधिकारियों कर्मचारियों की सराहना की।
-समस्त विभाग की मासिक समीक्षा करने के निर्देश दिए,तथा कमियों को पूरा कर गुणवत्ता के साथ कार्य करने हेतु कहा गया।

बैठक में तीनों नगरपालिका के अध्यक्ष तथा जनपद अध्यक्ष भी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश