नगर में हर्षोल्लास से मनाया जाएगा ईदुज्जुहा का पर्व

नसीमखान

सांची। नगर में आज ईदुज्जुहा का पर्व पूरे हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया जाएगा। नगर की एकमात्र मस्जिद में सुबह 7:30 बजे ईद की नमाज़ अदा की जाएगी, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होंगे। नमाज़ के बाद देश में अमन, चैन और तरक्की की दुआ के लिए सैकड़ों हाथ उठेंगे।
जुमे की नमाज़ के अवसर पर हाफिज अफसर साहब ने ईदुज्जुहा के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि यह पर्व त्याग, बलिदान और मानवता के संदेश का प्रतीक है। हाफिज साहब ने कुरबानी की अहमियत और उसके नियमों की भी विस्तृत जानकारी दी।
उन्होंने मुस्लिम समाज से अपील की कि नमाज़ के बाद कुरबानी की प्रक्रिया घरों में पर्दे की व्यवस्था के साथ की जाए तथा खुले में कुरबानी न हो इसका विशेष ध्यान रखना चाहिए ।तथा सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए। साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कुरबानी का गोश्त भी पर्दे का ध्यान रखते हुए जरूरतमंदों में वितरित किया जाए, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो।
नगर प्रशासन द्वारा मस्जिद के आसपास साफ-सफाई एवं पानी की विशेष व्यवस्था की गई है, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश