साँची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” थीम पर भव्य आयोजन

नसीमखान
महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण पर केंद्रित रहा कार्यक्रम
साँची ,,
यूनेस्को द्वारा घोषित विश्व धरोहर स्थल साँची में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 के अवसर पर एक विशेष आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के निर्भया कोष के सहयोग से मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड, जिला प्रशासन और समर्थ संस्था द्वारा संचालित महिलाओं हेतु सुरक्षित पर्यटन स्थल परियोजना के अंतर्गत किया गया।
इस वर्ष की योग दिवस थीम “एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य के लिए योग” पर आधारित यह आयोजन महिला सशक्तिकरण और आत्मरक्षा के महत्व को समर्पित रहा। इस अवसर पर आत्मरक्षा में प्रशिक्षित बालिकाओं एवं विभिन्न कौशलों में प्रशिक्षित युवतियों व महिलाओं ने सक्रिय रूप से भाग लिया।
कार्यक्रम में लगभग 1000 लोगों ने सहभागिता की, जिसमें 150 से अधिक महिलाएं और बालिकाएं शामिल थीं। कार्यक्रम की गरिमा को बढ़ाने हेतु जनप्रतिनिधियों और प्रशासनिक अधिकारियों की भी उपस्थिति रही, जिनमें शामिल थे:
माननीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी
जिला पंचायत अध्यक्ष बबलू मीणा भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा
अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार
मुख्य कार्यपालन अधिकारी अंजू पवन भदोरिया
जिला शिक्षा अधिकारी डी. डी. रजक
नायब तहसीलदार नियति साहू
ब्लॉक शिक्षा अधिकारी ऐश्वर्या मूंदड़ा
स्तूप प्रभारी संदीप मेहतो
जिला पंचायत एपीओ प्रवीण त्रिपाठी
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार
नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत
तथा विभिन्न शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम की सभी तैयारियाँ स्तूप प्रभारी श्री संदीप मेहतो के नेतृत्व में पूर्व से ही सुव्यवस्थित ढंग से कर ली गई थीं, जिससे आयोजन पूरी गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ।
यह आयोजन न केवल योग के प्रति जागरूकता फैलाने में सफल रहा, बल्कि महिलाओं की सुरक्षा, आत्मबल और पर्यटन स्थलों पर उनकी सहभागिता को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम भी सिद्ध हुआ।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश