नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम पत्रकारों से हुए रूबरू, नगर की समस्याओं व विकास योजनाओं पर की चर्चा।

नसीमखान
सांची,, नगर परिषद कार्यालय के सभागार में आज नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने प्रेस वार्ता आयोजित कर नगर की वर्तमान समस्याओं एवं आगामी विकास योजनाओं पर विस्तार से चर्चा की। पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने नगर को विकसित और सुविधायुक्त बनाने के अपने संकल्प को दोहराया।
अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि नगर के चहुँमुखी विकास के लिए हम प्रतिबद्ध हैं। शहर की कई सड़कों का नवनिर्माण एवं जर्जर सड़कों का पुनः निर्माण कार्य कराया गया है। नगर परिषद कार्यालय का निर्माण कार्य भी तेजी से जारी है। साथ ही नगर को साफ-सुथरा रखने के लिए नियमित प्रयास किए जा रहे हैं।
वाटर प्लांट से क्षतिग्रस्त सड़कों पर सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि संबंधित कंपनी को पत्र भेजा गया है, जिसमें कहा गया है कि जहां-जहां सड़कें खोदी गई हैं, वहां यथाशीघ्र मरम्मत कार्य सुनिश्चित किया जाए।
बरसात और जलभराव की स्थिति को लेकर उन्होंने बताया कि निचले क्षेत्रों में जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए सीएमओ को निर्देशित किया गया है कि अधिक बारिश से पहले वैकल्पिक जल निकासी की व्यवस्था सुनिश्चित करें। साथ ही उन्होंने नाले निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश भी संबंधित एजेंसी को दिए हैं।
आवारा पशुओं की समस्या पर अध्यक्ष ने कहा कि पशु मालिकों को सूचित किया गया है कि वे अपने पशुओं को बरसात में घरों में रखें। निर्देशों की अनदेखी करने पर कार्यवाही की जाएगी।
जनकल्याणकारी योजनाओं की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना का लाभ अधिक से अधिक पात्र नागरिकों को दिलाया जाएगा। साथ ही अन्य योजनाओं को भी सक्रियता से लागू किया जाएगा।
बिजली व्यवस्था को लेकर उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों की बिजली समस्या को लेकर संबंधित विभाग को पत्र भेजा जा रहा है। वहीं, राजमार्ग पर क्षतिग्रस्त रैलिंग की मरम्मत कराने की मांग भी की गई है जिससे दुर्घटनाओं से बचा जा सके।
नगर के भीतर विकास कार्यों जैसे नाली व सड़कों की आवश्यकता वाले क्षेत्रों में शीघ्र स्टीमेट बनाकर कार्य शुरू किए जाने की बात कही गई है। आगामी पीआईसी बैठक में जनहित से जुड़े प्रस्ताव पारित कर समस्याओं के समाधान की दिशा में ठोस कदम उठाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि गौशाला निर्माण हेतु प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा जाएगा। यह निर्माण पुरनिया तालाब क्षेत्र में प्रस्तावित है, जिसका सौंदर्यीकरण कार्य भी प्रगति पर है।
अंत में अध्यक्ष रेवाराम ने यह भी बताया कि रेलमंत्री को ज्ञापन भेजने की तैयारी की जा रही है, जिससे सांची में ट्रेन स्टॉपेज की सुविधा मिल सके। उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सभी के सहयोग से सांची नगर को एक आदर्श नगर बनाया जा सके। इस अवसर पर नप उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह पार्षद अमित जोशी सुनील जैन रघुवीर सिंह चौहान बंटी मेहरा शुभम तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश