कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने स्कूलों तथा कॉलेज के वाहनों की एक सप्ताह में जांच करने के आरटीओ को दिए निर्देश

नसीमखान


टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों तथा अभियानों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा ने जिले में धरती आबा अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों, जल गंगा संवर्धन अभियान, सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों और समय सीमा वाले शासकीय पत्रों की विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक के प्रारंभ में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण की समीक्षा करते हुए जिला अधिकारियों को समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे, शिकायत प्राप्त होते ही नियमानुसार निराकरण किया जाए। कलेक्टर द्वारा समाधान ऑनलाईन, जनआकांक्षा पोर्टल पर लंबित आवेदनों के निराकरण तथा उच्च न्यायालय में प्रकरणों में जबावदावा समय से लगाने के भी निर्देश दिए।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला परिवहन अधिकारी को इस सप्ताह में स्कूलों तथा कॉलेज के वाहनों की जांच करने के निर्देश देते हुए कहा कि अनफिट वाहनों का स्कूल या कॉलेज में उपयोग ना हो, यह सुनिश्चित करें। प्रधानमंत्री आवास योजना की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पीएम आवास के कार्य समय से पूर्ण कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि सत्यापित आवेदनों की सौ फीसदी जिओ टैगिंग होनी चाहिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना के कार्यो की मॉनीटरिंग नहीं करने तथा कार्य समय से पूर्ण नहीं कराने पर मण्डीदीप सीएमओ श्री प्रकाश जैन को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के तहत आयोजित हो रहे शिविरों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शत-प्रतिशत हितग्राहियों को शासन की योजनाओं तथा सेवाओं से लाभान्वित किया जाए। इसी प्रकार जल गंगा संवर्धन अभियान अंतर्गत जिले में नवीन जल संरचनाओं का कार्य शीघ्र पूर्ण कराने सहित अन्य कार्यो में तेजी लाने के निर्देश दिए। बैठक में महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों के कार्य की सतत् मॉनीटरिंग करने तथा गुणवत्ता के साथ समयावधि में निर्माण कार्य पूर्ण कराने के निर्देश जिला कार्यक्रम अधिकारी को दिए। उन्होंने मातृ वंदना योजना, बाल आरोग्य संवर्धन कार्यक्रम की भी समीक्षा की। खनिज विभाग की समीक्षा करते हुए अवैध उत्खनन और परिवहन पर सख्ती से रोक लगाते हुए संबंधितों के विरूद्ध कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला शिक्षा अधिकारी श्री डीडी रजक से शासकीय स्कूलों में नामांकन की जानकारी लेते हुए निर्देश दिए कि ऐसे विद्यालय जिनका वर्ष 2025-26 में नामांकन 75 प्रतिशत से कम है उन्हें नोटिस जारी किया जाए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले के भीतर स्थानांतरित होने वाले शिक्षकों की सूची समय पर उपलब्ध नहीं कराने पर जिला शिक्षा अधिकारी को नोटिस जारी किया है। बैठक में स्वास्थ्य, कृषि, उद्यानिकी, वन, लोक निर्माण विभाग, राजस्व सहित अन्य विभागों की गतिविधियों की भी समीक्षा की गई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार तथा जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित अन्य विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीसी में उपस्थित रहे।

सीएम हेल्पलाईन के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर अधिकारी हुए सम्मानितटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण में उत्कृष्ट कार्य करने पर श्रीमती संगीता बंजारी खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग गैरतगंज, श्री सुकेत ऊर्जा विभाग गौहरगंज, श्री दानीश अहमद खान पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग बाड़ी, श्री भूरेलाल शाक्या ऊर्जा विभाग सिलवानी, श्री नलिन सिरोही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग गैरतगंज, श्री मनीष कुमार ऊर्जा विभाग सलामतपुर, श्री श्याम कुमार डोले लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग उदयपुरा तथा श्री ओमप्रकाश ठाकुर ऊर्जा विभाग खरगोन को प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया।

जल गंगा संवर्धन अभियान में उत्कृष्ट कार्य करने पर सम्मानितकलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जल गंगा सवर्धन अभियान के तहत संचालित कार्यो को व्यक्तिगत रूचि लेते हुए पूर्ण कराने पर अधिकारियों, कर्मचारियों को सम्मानित किया गया। जिनमें श्रीमती आकांक्षा अग्रवाल उपयंत्री जनपद पंचायत सांची, श्रीमती उपेक्षा राय उपयंत्री जनपद पंचायत सांची, श्रीमती नीलम सेन उपयंत्री जनपद पंचायत बेगमगंज, श्री अनुज पाठक उपयंत्री जनपद पंचायत सिलवानी, श्रीमती नम्रता पटेरिया उपयंत्री जनपद पंचायत औबेदुल्लागंज, श्री दिग्विजय सिंह किरार उपयंत्री जनपद पंचायत उदयपुरा, बाड़ी जनपद की ग्राम पंचायत सेनकुआ के सचिव श्री अमित दीक्षित तथा रोजगार सहायक श्री सुरेश कुमार शिल्पी, बाड़ी जनपद की रतनपुर ग्राम पचांयत के सचिव श्री माखन शाक्य तथा श्री हरीशंकर धाकड़, बाड़ी जनपद की चैनपुर ग्राम पंचायत के सचिव श्री रामगोपाल रघुवंशी, बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत चांदबड़ के सचिव श्री संजय दुबे तथा जितेन्द्र विश्वकर्मा, बेगमगंज जनपद की ग्राम पंचायत ध्वाज के सचिव श्री विष्णु दत्त अवस्थी तथा रोजगार सहायक श्री राकेश गौर, बेगमगंज जनपद की रजपुरा ग्राम पंचायत के सचिव श्री धनराज गौर तथा रोजगार सहायक श्री संदीप राय और सांची जनपद की ग्राम पंचायत अण्डोल के सचिव श्री जितेन्द्र जादौन तथा रोजगार सहायक श्री अरूण कुमार को भी प्रशंसा पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश