लंबे अरसे  से जर्जर स्थिति बनी सड़क में जलभराव ।  परेशान राहगीर बेखबर प्रशासन


रिपोर्टर @दीपक कुमार गर्ग शहडोल

जयसिंहनगर:- नगरीय मुख्यालय अन्तर्गत शहडोल से रीवा पहुँच राजमार्ग जयसिंहनगर बंधाबाजार में बारिश के शुरूआत होते ही इन दिनों जलभराव के संकट गहराने लगे हैं, बता दें कि उक्त मार्ग में जहाँ गंदाजल भराव की स्थिति बनी हुई है, वहीं से सटकर नगर परिषद के देखरेख में साप्ताहिक बाजार भी प्रति बुधवार को संचालित होती है एवं प्रति व्यापारी से साप्ताहिक वसूली भी बाजार की आवश्यक सुविधाओं के मद्देनजर की जाती है, ज्ञातव्य हो कि इस बाजार को जयसिंहनगर क्षेत्रीय अंचल में बंधाबाजार के नाम से भी जाना जाता है जहाँ शहरी क्षेत्र सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से भी व्यापारियों के साथ-साथ बड़े पैमाने पर ग्राहकों का आवागमन भी रहता है लेकिन जलभराव के संकटकाल में सड़क की ऐसी जर्जर स्थिति से किसी भावी दुर्घटना की आशंका से इनकार नहीं किया जा सकता।

जिम्मेदारियों से मुँह मोड़ रहे नगर के जनप्रतिनिधि

गौरतलब है कि वर्तमान नगर परिषद अध्यक्ष पति एवं पुत्र का भी उक्त मार्ग में आना-जाना बना रहता है लेकिन लोकहित में जहाँ प्रथम नागरिक के एवं संवैधानिक तौर पर चयनित प्रमुख के दायित्व पर रहते हुए नगरीय विकास इनका मुख्य कर्तव्य होना चाहिए लेकिन यह बड़ी ही दुःखद बात है क्षेत्र के लिए कि जहाँ इनकी दृष्टि पड़ रही है वहीं इनके द्वारा जलभराव से सड़क सुरक्षित करने की या तो कोई योजना नहीं है अथवा किसी अप्रत्याशित दुर्घटना के घटित होने का ये इंतज़ार कर रहे हैं, इसके साथ ही सत्तापक्ष की योजनाओं के प्रचारक मण्डल अध्यक्ष भी इस रोड का प्रयोग करते हुए ही सत्ता की योजनाओं को लेकर अल्प प्रवास/प्रवास पर आते-जाते रहते हैं, लेकिन जो सरकार विकास की बात करती है उसी सरकार में क्षेत्रीय प्रमुख होने के बावजूद भी एक जर्जर सड़क की मरम्मत करवा पाने में नाकाम साबित हो रहे हैं, ऐसे में क्षेत्रीय जनता भी इस प्रश्न को लिए बैठी है कि जो एक जर्जर सड़क का एक छोटा सा टुकड़ा नहीं सुधरवा पा रहे हैं उनसे क्षेत्र विकास की उम्मीद कैसे हो सकती है।

  • editornaseem

    Related Posts

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    नसीम खानसांची,,, सनातन धर्म में धनतेरस का विशेष धार्मिक एवं पारंपरिक महत्व माना जाता है। मान्यता के अनुसार इस दिन धन-धान्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक के रूप में भगवान धन्वंतरि…

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    नसीम खानसांची,,, ऐतिहासिक स्थल सांची मे 28-29 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले सांची महोत्सव को लेकर गेटवे रिट्रीट मे कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    धनतेरस पर बाजारों में उमड़ी खरीदारों की भीड़, जमकर हुई खरीदारीसोने-चांदी से लेकर बर्तनों और सजावटी सामान की दुकानों पर रही रौनक, पटाखा बाजार में भी दिखा उत्साह

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    कलेक्टर ने सांची मे नव माह की 28-29 के आयोजन को लेकर की बैठक दिये निर्देश

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    हाट बाजार में दिखी दीपावली की रौनक, धनतेरस से पहले ही बरसी धनवर्षारंग-बिरंगी झालरों से सजे बाजार, लक्ष्मी प्रतिमा और पूजन सामग्री की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    सांची में 28 और 29 नवंबर को होंगे भगवान बुद्ध के परम शिष्यों के पवित्र अस्थि अवशेषों के दर्शन

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    धनतेरस से छठ तक त्योहारों की धूम: धर्म और आस्था का संगम, सांची में तैयारियां शुरू

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा

    कन्या छात्रावास में उत्साह और उमंग के साथ मनाया मध्यप्रदेश स्थापना दिवसछात्राओं ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, कविता और निबंध के माध्यम से दिखाई अपनी प्रतिभा