जल गंगा संवर्धन अभियान में गैरतगंज जनपद में स्वीकृत हुए 406 खेत तालाब

नसीमखान


तालाब निर्माण का 90 प्रतिशत कार्य पूर्ण, जल संरक्षण के साथ भू-जल स्तर में भी वृद्धि
गैरतगंज जनपद की रजपुरा ग्राम पंचायत में 18 खेत तालाब बनने से बढ़ेगा भूजल स्तर, सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी

रायसेन,
बारिश के अधिक से अधिक पानी को संग्रहित किया जा सके, इसके लिए प्रदेश सरकार द्वारा जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन हेतु 30 जून तक जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत नवीन जल संरचनाओं का भी निर्माण कराया जा रहा है। रायसेन जिले की गैरतगंज जनपद पंचायत में शामिल सभी 56 ग्राम पंचायतों में व्यापक स्तर पर जल स्त्रोतों के संरक्षण और संवर्धन के कार्य किए जा रहे हैं। जल गंगा संवंर्धन अभियान अंतर्गत इन सभी 56 ग्राम पंचायतों मे मनरेगा योजना अन्तर्गत पात्र हितग्राहियों/किसानों के लिये 406 खेत तालाब के कार्य स्वीकृत किये गये हैं। निर्माणधीन खेत तालाबों पर अब तक लगभग 139552 मानव दिवस का सृजन हुआ है। इसी प्रकार से कूप रिचार्ज स्ट्रेक्चर के 207 पूर्ण किए गए हैं जिन पर 12820 मानव दिवस सृजित हुए हैं।
अभियान के तहत ग्रामों में अधिक से अधिक तालाब निर्मित कराए जाकर बारिश की बूंद-बूंद को सहेजा जा सके, इसके लिए किसानों और हितग्राहियों को तालाब निर्माण से होने वाले लाभों के बारे में बताया गया। हितग्राहियों द्वारा भी इस कार्य में रूचि लेकर कार्य स्वीकृत कराए गए एवं कार्यो पर लेबर नियोजन कर कार्य पूर्ण कराए जा रहे हैं। वर्तमान मे लगभग 90 प्रतिशत कार्य मौके पर पूर्ण हो चुके हैं। खेत तालाब बन जाने से एक ओर जहां हितग्राही किसानों की भूमि का जल स्तर बढेगा, भूमि उपजाऊ होगी एवं फसल की पैदावार में बढोतरी होगी। साथ ही हितग्राही किसानों की आर्थिक स्थिति मे सुधार भी होगा। शासन के अतिमहत्वपूर्ण जल गंगा संवंर्धन अभियान, जनपद पंचायत गैरतगंज के ग्रामों के किसानों के लिये वरदान साबित होगी। किसानों द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान के लिए शासन को धन्यवाद दिया गया है।

गैरतगंज जनपद की रजपुरा ग्राम पंचायत में 18 खेत तालाब बनने से बढ़ेगा भूजल स्तर, सिंचाई के लिए मिलेगा पर्याप्त पानी गैरतगंज जनपद से 25 किलोमीटर की दूरी पर स्थित ग्राम पंचायत रजपुरा में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत 18 खेत तालाब एवं 14 कूप रिचार्ज स्ट्रेक्चर के कार्य किए जा रहे हैं। ग्राम पंचायत रजपुरा में जमीन की सतह बहुत कठोर पथरीली होने से भूमीगत जल जमीन पर रूक नहीं पाता था एवं बारिश का पानी भी नदियो में बहकर चला जाता था। जिसके कारण अधिकतर किसान एक फसल ठीक से नही ले पा रहे थे। जिससे रजपुरा ग्राम पंचायत के सरपंच श्री नीलेश राय एवं पंचों ने मिलकर पानी को रोकने की कार्ययोजना बनाई गई। जिसके अन्तर्गत किसानो को रोजगार गांरटी स्कीम के तहत जल गंगा संवर्धन अभियान के अन्तर्गत सेल्फ ऑफ प्रोजेक्ट रजिस्टर में जोडकर 18 खेत तालाब एवं 14 कूप रिचार्ज स्ट्रेक्चर लिये गये हैं। तालाब निर्माण योजना से गरीब किसान आर्थिक रूप सक्षम हो सके एवं बारिश का पानी रोककर सिंचाई की व्यवस्था की जा सके। 18 खेत तालाब से बारिश का पानी रोकने की योजना बनाई गई एवं सभी कार्य वर्षा के पूर्व पूर्ण किये गये। सभी खेत तालाब पर 6738 मावन दिवस सृजित हुये एवं लगभग 22000 घनमीटर पानी रोका जा सकता है इसी प्रकार 14 कुंओं से 03 मीटर की दूरी पर कूप रिचार्ज स्ट्रेक्चर भी बनाये गये हैं, जिन पर 843 मानव दिवस सृजित हुये हैं, जिससे बारिश का पानी जमीन के अंदर पहॅुचाया जा सके। शासन की अति महत्वपूर्ण योजना जल गंगा संवंर्धन अभियान से ग्राम पंचायत रजपुरा के किसानां के लिये वरदान साबित हो रही है।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।