नसीमखान
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा गुरूवार को सिलवानी तहसील के ग्राम पडरियाकला पहुंचे तथा गत दिवस हुई विद्युत दुर्घटना के प्रभावितों से मिलकर उन्हें सांत्वना देते हुए कहा कि शासन द्वारा हर संभव सहायता की जाएगी। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने उपस्थित अधिकारियों से भी दुर्घटना के बारे में विस्तृत जानकारी ली।






