अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक घायल, पुलिस ने पहुंचाया अस्पतालतेज रफ्तार का आतंक कब थमेगा?

नसीमखान
सांची।।
जैसे ही सांची नगर में बारिश का दौर शुरू हुआ, राष्ट्रीय राजमार्ग पर हादसों की आशंका भी हकीकत बनने लगी। शुक्रवार को एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने भोपाल की ओर जा रहे एक बाइक सवार युवक को जोरदार टक्कर मार दी और मौके से फरार हो गया। यह हादसा विदिशा की ओर जाने वाली पुलिया के समीप हुआ।
सूचना मिलते ही सांची पुलिस तत्काल मौके पर पहुँची और घायल युवक को 100 डायल की मदद से अस्पताल पहुँचाया। प्राथमिक उपचार के बाद युवक की हालत गंभीर होने के कारण उसे विदिशा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। घायल युवक की पहचान विभु तिवारी (निवासी: रीवा) के रूप में हुई है। पुलिस ने अज्ञात वाहन के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
राष्ट्रीय राजमार्ग बना ‘मौत की दौड़’ का मार्ग
यह कोई पहली घटना नहीं है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम न लगने से हादसे आम हो गए हैं। सड़क पार करते समय लोगों के चेहरों पर खौफ साफ झलकता है। भीड़भाड़ वाले चौराहों पर ट्रैफिक पुलिस का अभाव और नियमों की अनदेखी, स्थिति को और भी गंभीर बना रहे हैं।
कब जागेगा प्रशासन?
हर दुर्घटना के बाद पुलिस केवल औपचारिकता निभाती नजर आती है, जबकि मूल समस्या — तेज रफ्तार पर नियंत्रण और ट्रैफिक व्यवस्था — जस की तस बनी हुई है। क्या प्रशासन किसी बड़ी जनहानि के बाद ही चेतेगा?
समय की माँग है कि प्रशासन जागे और सांची जैसे विश्व प्रसिद्ध स्थल पर सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने हेतु ठोस कदम उठाए।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।