बारिश के दौरान डीपी से उतरे करंट ने ली गाय की जान, बड़ी जनहानि टली।

नसीमखान
सांची, ,। सांची से लगभग तीन किलोमीटर दूर ढकना-चपना ग्राम पंचायत के पिपरिया गांव में तेज बारिश के दौरान एक गाय की करंट लगने से मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब खेतों के रास्ते में लगी विद्युत डीपी से करंट जमीन में उतरने लगा। गनीमत रही कि घटना के समय वहां कोई ग्रामीण मौजूद नहीं था, अन्यथा बड़ी जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था।
ग्रामीणों के अनुसार, जिस रास्ते पर यह डीपी लगी हुई है, वह खेतों में जाने वाला आम मार्ग है, जहां से किसानों और पशुओं का आना-जाना लगा रहता है। बताया गया है कि इस डीपी से खेतों में बिजली कनेक्शन दिए गए हैं। स्थानीय लोगों ने पूर्व में भी इस डीपी को खतरनाक बताते हुए विद्युत मंडल को शिकायतें की थीं, लेकिन कोई ध्यान नहीं दिया गया।
गांव वालों ने यह भी बताया कि डीपी से जमीन तक नंगे तार लटक रहे हैं, जो किसी भी समय बड़ी दुर्घटना को आमंत्रित कर सकते हैं। लगातार बारिश के चलते डीपी में नमी आने से करंट जमीन तक उतरने लगा, जिससे वहां चर रही गाय इसकी चपेट में आ गई।
स्थानीय प्रशासन और विद्युत विभाग पर लापरवाही के आरोप
ग्रामीणों ने घटना की सूचना विद्युत मंडल के अधिकारियों को दी है। उन्होंने कहा कि हाल ही में मंडल में बड़े स्तर पर तबादले हुए हैं, जिससे नए आए कर्मचारी क्षेत्र से अनजान हैं। वहीं, ग्रामीणों का इन कर्मचारियों से परिचय भी नहीं हो पाया है, जिससे संवादहीनता बनी हुई है। ऐसे में लापरवाही से इस तरह की घटनाएं लगातार हो रही हैं।
ग्रामीणों की मांग है कि बारिश के मौसम में इस तरह के खतरनाक स्थानों पर लगे खंभे और डीपी को हटाया जाए या सुरक्षित किया जाए ताकि कोई बड़ी जनहानि न हो।
इस संबंध में सलामतपुर सांची विद्युत कंपनी के जेई मनीष श्रीवास्तव ने बताया, “हमें करंट से गाय की मौत की सूचना मिली थी। हमने तत्काल लाइनमैन को मौके पर भेजकर आवश्यक सुधार कार्य करवा दिया है। लगातार बारिश के कारण करंट आने की समस्या हुई थी, जिसे ठीक करवा दिया गया है। हमने पहले भी क्षेत्रवासियों से अपील की थी कि बारिश के दौरान बिजली के खंभों व डीपी से दूरी बनाए रखें, और गीले हाथों से बिजली उपकरण न छुएं ।
इस संबंध में ग्राम पंचायत ढकना चपना सरपंच कोमल सिंह मालवीय ने बताया कि ऐसे अनेक स्थानों पर खुले तार एवं डीपी लगाई गई है हमनें भी मंडल अधिकारियों के संज्ञान में लाये हैं कि ऐसी अप्रिय घटना न घट सके इन्हें सुरक्षित रखा जाये ।तथा मार्ग से डीपी एवं बिजली के खुलेतार हटाये जाने चाहिए जिससे ग्रामीण सुरक्षित रह सकें।

  • editornaseem

    Related Posts

    सीएम हाउस के वैभव पर भारी पड़ी कृषक की आत्मीयता – लोकप्रिय जननायक डॉ. मोहन यादव का जन्मोत्सव भोपाल. नसीमखान राजधानी भोपाल स्थित मुख्यमंत्री आवास ‘ सीएम हाउस’ आज मात्र…

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    रिपोर्टर दीपक कुमार गर्ग शहडोल शहडोल जयसिंहनगर जल संकट को दूर भगाओ, व्यर्थ में पानी न बहाओ जल गंगा संवर्धन अभियान शहडोल जिले में प्रगति पर है। जल गंगा संवर्धन…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    ग्राम पंचायत भररी में जल गंगा संवर्धन कार्यक्रम का हुआ आयोजन

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।