शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर हितग्राहियों तक सुगमता से पहुचाएं लाभ- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और विभागीय गतिविधियों की समीक्षा

रायसेन,
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों और योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिला अधिकारियों को निर्देश दिए कि शासन की जनकल्याणकारी और हितग्राहीमूलक योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन किया जाए तथा प्रत्येक पात्र हितग्राही तक इन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाए। उन्होंने सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों का समयावधि में संतुष्टिपूर्ण निराकरण सुनिश्चित कराएं।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विभागवार सीएम हेल्पलाईन शिकायतों के निराकरण तथा प्रदेश स्तर पर ग्रेडिंग की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि शिकायतों के प्राप्त होते ही निराकरण की कार्यवाही की जाए। उन्होंने महिला बाल विकास विभाग, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ऊर्जा विभाग सहित अन्य विभागों में शिकायतों के निराकरण में बेहतर काम होने पर अधिकारियों की सराहना की। इसी प्रकार शिक्षा विभाग, स्वास्थ्य विभाग, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, उच्च शिक्षा विभाग की सीएम हेल्पलाईन शिकायतों की संख्या अधिक होने तथा निराकरण नहीं होने पर संबंधित जिला अधिकारियों को गंभीरतापूर्वक शिकायतों का निराकरण कराने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्देश दिए कि शिकायर्ता से भी संवाद कर निराकरण की कार्यवाही से अवगत कराया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि कोई भी शिकायत नॉन अटेन्डेन्ट ना रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी की समीक्षा करते हुए स्वीकृत आवास, हितग्राहियों को किश्त वितरण और आवासों की निर्माण की स्थिति की समीक्षा करते हुए कहा कि आवासों का कार्य शीघ्र पूर्ण कराएं। इसी प्रकार पीएम आवास योजना शहरी 2.0 के तहत प्राप्त आवेदनों को स्वीकृत करने और जियो टैगिंग कार्य की भी जानकारी लेते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। कृषि विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जिले में बोवनी की स्थिति की जानकारी लेते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी सोसायटी में पर्याप्त मात्रा में खाद उपलब्ध रहे। साथ ही निजी खाद विक्रेताओं के प्रतिष्ठानों का निरीक्षण करने और खाद के सैम्पल लेकर जांच कराने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
महिला बाल विकास विभाग की समीक्षा करते हुए कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों की जानकारी लेते हुए निर्माण कार्य गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। जनपद पंचायत सीईओ को भी निर्माणाधीन आंगनवाड़ी भवनों का निरीक्षण करने के निर्देश दिए गए। उन्होंने लाड़ली बहना योजना, प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना, मुख्यमंत्री बाल आरोग्य संवर्धन योजना की समीक्षा कर दिशा-निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएमएचओ को निर्देश दिए कि सभी स्वास्थ्य केन्द्रों में पर्याप्त मात्रा में आवश्यक दवाईयां उपलब्ध रहें। उन्होंने सभी हितग्राहियों के शीघ्र आयुष्मान कार्ड बनाए जाने के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। लोक निर्माण विभाग की समीक्षा के दौरान कार्यपालन यंत्री को मरम्मत के कार्यो पर विशेष ध्यान देने के निर्देश देते हुए कहा कि आवश्यकतानुसार सड़कों, पुल-पुलियों की मरम्मत कार्य किया जाए।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने पशुपालन एवं डेयरी विकास विभाग की समीक्षा करते हुए जिले में गौशालाओं के संचालन की जानकारी लेते हुए गौशालाओं का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। साथ ही सड़कों पर गौवंश ना रहे इसके लिए भी अधिकारियों को निर्देशित किया। बैठक में शिक्षा विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग, सामाजिक न्याय विभाग, वन विभाग, खनिज विभाग, परिवहन विभाग सहित विभिन्न विभागों के कार्यो और योजनाओं की समीक्षा की गई। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती अंजू पवन भदौरिया, अपर कलेक्टर श्रीमती श्वेता पवार सहित विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी उपस्थित रहे। अनुभागों से एसडीएम, जनपद सीईओ, सीएमओ सहित विकासखण्ड स्तरीय अधिकारी वीडियो कॉफ्रेंस के माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    नसीमखान सांची माध्यमिक स्तर तक शिक्षा निःशुल्क, उच्च कक्षाओं में विभिन्न मदों के शुल्क से बढ़ी चर्चा; विद्यालय प्रबंधन ने दी सफाईसांची,,,नगर के सांदीपनि शासकीय विद्यालय में कक्षा 9 से…

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,नगर सहित आसपास के क्षेत्र में लंबे समय से पड़ रही भीषण गर्मी और उमस से जनजीवन प्रभावित हो रहा था। तेज धूप और बढ़ते तापमान के कारण…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    सांदीपनि शासकीय विद्यालय में शुल्क व्यवस्था पर उठे सवाल, अभिभावकों ने जताई चिंता

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    अचानक बदले मौसम ने दी राहत, झमाझम बौछारों से गर्मी का असर हुआ कम।लंबे इंतजार के बाद मौसम ने ली करवट, किसानों के साथ आमजन के चेहरों पर लौटी राहत

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    खाद की किल्लत से जूझ रहे किसान, डिजिटल व्यवस्था बनी नई परेशानी।सर्वर और नेटवर्क की समस्या के कारण समय पर खाद नहीं मिलने से किसानों की बढ़ी चिंता, आगामी फसल तैयारी प्रभावित होने की आशंका

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    बेधड़क दौड़ते वाहन, अव्यवस्थित यातायात और बढ़ती चिंता—सांची में व्यवस्था पर उठने लगे सवाल

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    सांची के बेसहारों को मिला सहारा, ‘अपना घर आश्रम’ ने बढ़ाया मानवीय सहयोग का हाथ

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश

    पांव से मोहताज, फिर भी योग के प्रति उत्साह कम नहीं — पूर्व पार्षद ने घर पर किया योगाभ्यास।घुटनों की बीमारी के बावजूद अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर दिया स्वास्थ्य जागरूकता का संदेश