नसीमखान
विद्यार्थियों से प्रश्न पूछकर शैक्षणिक स्तर को परखा, पाठ्य पुस्तक वितरण की ली जानकारी
रायसेन,
कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा बुधवार को रायसेन में वार्ड क्रमांक-04 कलेक्ट्रेट कॉलोनी स्थित शासकीय हाईस्कूल का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने विद्यालय में शिक्षकों और विद्यार्थियों की उपस्थिति की जानकारी ली। साथ ही शिक्षकों से सभी विद्यार्थियों को निःशुल्क पाठ्य पुस्तक वितरित होने, गत वर्ष का परीक्षा परिणाम और शैक्षणिक गतिविधियों की जानकारी ली। कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कक्षाओं में जाकर विद्यार्थियों से भी संवाद कर विद्यालय नियमित खुलने, शिक्षकों की उपस्थिति और अध्यापन कार्य के बारे में जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों से पाठ्य पुस्तक से प्रश्न पूछकर उनका शैक्षणिक स्तर भी परखा। विद्यार्थियों से संवाद के दौरान कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने कहा कि सभी विद्यार्थी पूरी लगन और मेहनत से पढ़ाई करें।






