नगर में हर्षोल्लास से मना स्वतंत्रता दिवस, लहराया तिरंगा ।

नसीमखान
सांची,,
स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पूरा नगर देशभक्ति के रंग में रंगा नजर आया। शासकीय व अशासकीय संस्थानों के साथ ही घर-घर तिरंगा लहराया। नगर की सड़कों पर स्कूली छात्रों की विशाल रैली निकली, जिसमें हजारों की संख्या में विद्यार्थी हाथों में तिरंगा लेकर शामिल हुए। जगह-जगह आयोजित कार्यक्रमों और वंदेमातरम की गूंज से पूरा नगर गूंजायमान हो उठा।
इस ऐतिहासिक नगर में सुबह से ही राष्ट्रीय गीतों की धुन वातावरण को देशभक्ति से सराबोर करती रही। सीएमराइज सहित विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने हाथों में तिरंगा लिए रैली निकालकर देशभक्ति का अद्भुत दृश्य प्रस्तुत किया। नगर परिषद कार्यालय में विधायक डॉ. प्रभूराम चौधरी ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर अध्यक्ष पप्पू रेवाराम, उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, सीएमओ रामलाल कुशवाहा सहित पार्षद, अधिकारी, कर्मचारी एवं गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।
जनपद पंचायत कार्यालय में अध्यक्ष ने ध्वजारोहण कर मुख्यमंत्री का संदेश वाचन किया। थाना परिसर में थाना प्रभारी ने तिरंगे को सलामी दी। गेटवे रिट्रीट, स्तूप परिसर, संग्रहालय, तहसील कार्यालय, विभिन्न बैंक शाखाओं सहित सभी शासकीय-अशासकीय कार्यालयों में ध्वजारोहण हुआ।
बस स्टैंड परिसर स्थित पत्रकार संघ कार्यालय में वरिष्ठ पत्रकार एवं संगठन के पदाधिकारी दिनेश जोशी ने ध्वजारोहण किया, जिसमें बड़ी संख्या में पत्रकार मौजूद रहे।
स्वतंत्रता दिवस के इस मौके पर नगर में अनेक स्थानों पर आयोजित कार्यक्रमों में स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों एवं फौजियों का विशेष सम्मान किया गया। वक्ताओं ने कहा कि जिन वीरों के बलिदान से हमें यह आज़ादी मिली है, उनके प्रति कृतज्ञता प्रकट करना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। सम्मानित किए गए सैनिकों ने भी युवाओं से देशसेवा के लिए सदैव तत्पर रहने का आह्वान किया।
नगरभर में जगह-जगह मिष्ठान वितरण किया गया तथा स्वतंत्रता दिवस के महत्व पर प्रकाश डाला गया। सांस्कृतिक कार्यक्रमों की मनमोहक प्रस्तुतियों ने भी लोगों का मन मोह लिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।