प्रगतिरत नल जल योजनाओं को गुणवत्ता के साथ शीघ्र पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्मा

नसीमखान
रोड रिस्टोरेशन कार्य प्रभावी ढंग से किया जाए, ताकि नागरिकों को असुविधा या कठिनाई ना हो
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक सम्पन्न

रायसेन,
जल जीवन मिशन अंतर्गत जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की समीक्षा बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जल जीवन मिशन के तहत एकल नलजल योजनाएं तथा समूह नलजल योजनाओं की विकासखण्डवार समीक्षा करते हुए कहा कि यह योजना शासन की अति महत्वाकांक्षी योजना है, जिसके माध्यम से लोगों को घर-घर तक स्वच्छ पेयजल पहुंचाया जा रहा है। नल जल योजनाओं में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए कार्य शीघ्र पूर्ण किए जाएं जिससे कि नागरिकों को इनका लाभ मिल सके। कार्य में किसी भी प्रकार कठिनाई या समस्या होने पर वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराएं।
बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने विकासखण्डवार नल जल परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उदयपुरा, बाड़ी, सांची, सिलवानी में नल जल योजनाओं की अपेक्षाकृत धीमी प्रगति पर नाराजगी व्यक्त करते हुए अधिकारियों को निर्देश दिए कि अधिक मैनपावर और संसाधनों का समुचित उपयोग कर कार्य में गति लाई जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि निर्माण कार्य पूर्ण होने के बाद संबंधित स्थानों का रिस्टोरेशन कार्य भी प्रभावी ढंग से किया जाए, जिससे नागरिकों को किसी भी प्रकार की असुविधा या कठिनाई ना हो। साथ ही जिन ग्रामों में कार्य पूर्ण हो चुके हैं वहाँ प्रति दिवस पानी की सप्लाई अंतिम छोर तक हो तथा इसके व्यवस्थित संचालन की निगरानी भी की जाए।
बैठक में समीक्षा के दौरान पीएचई विभाग के कार्यपालन यंत्री श्री गिरीश काम्बले द्वारा बताया गया कि जिले के सभी विकासखण्डों में एकल नलजल योजना में स्वीकृत कुल 790 ग्रामों में 150392 परिवारों को शामिल किया गया है जिनमें से 112497 परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन प्रदाय कर दिए गए हैं तथा शेष परिवारों को भी शीघ्र कनेक्शन प्रदान करने हेतु कार्य प्रगतिरत हैं। बैठक में बताया गया कि 790 योजनाओं में से 464 योजनाएं पूर्ण हो गई हैं तथा 120 एकल नलजल योजनाओं में 76 से 99 प्रतिशत कार्य पूर्ण हो गण है। इसी प्रकार 85 योजनाओं में 51 से 75 प्रतिशत कार्य और 70 योजनाओं में 50 प्रतिशत कार्य हो गया है। इनके अतिरिक्त 51 नलजल योजनाओं में कार्य की प्रगति 25 प्रतिशत तक है।
कलेक्टर श्री विश्वकर्मा द्वारा जिले में मप्र जल निगम के तहत समूह जलप्रदाय योजनाओं की भी विस्तृत समीक्षा कर अधिकारियों को दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने पूर्ण हो चुकीं उदयपुरा और बेगमगंज-गैरतगंज समूह जल प्रदाय योजना की समीक्षा कर व्यवस्थित और सुचारू संचालन के निर्देश दिए। जल निगम के महाप्रबंधक श्री आरके चावला ने बताया कि जल निगम उदयपुरा समूह जलप्रदाय योजना के माध्यम से 108 ग्रामों में 92298 नागरिकों तथा बेगमगंज-गैरतगंज समूह जलप्रदाय योजना के माध्यम से 95 ग्रामों में 59646 नागरिकों को घर पर नल से शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। बैठक में प्रगतिरत समूह जलप्रदाय योजनाएं यथा हलाली योजना, बेगमगंज एक्स-2 योजना, नर्मदा नदी योजना, गैरतगंज-सिलवानी योजना तथा बारना बांध योजना की विस्तृत समीक्षा करते हुए कार्य गुणवत्ता के साथ समयसीमा में पूर्ण कराने के निर्देश दिए गए। बैठक में सहायक कलेक्टर श्री कुलदीप पटेल, संबंधित विभागों के जिला अधिकारी, पीएचई विभाग के सहायक यंत्री, उपयंत्री तथा जल समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर में गर्मी की शुरुआत होते ही पेयजल संकट के संकेत नजर आने लगे हैं। नगर परिषद द्वारा जलप्रदाय के लिए लगाए गए 19 ट्यूबवेल में से 5 ट्यूबवेल…

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर परिषद की बजट बैठक में वित्तीय वर्ष 2026-27 का बजट सर्वसम्मति से पारित कर दिया गया। बैठक में प्रस्तुत बजट में नगर के समग्र विकास को प्राथमिकता देते…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    गर्मी की दस्तक के साथ ही पानी संकट गहराया, 5 ट्यूबवेल बंद।19 में से 5 ट्यूबवेल ने छोड़ा साथ, जलस्तर गिरने से मटमैला पानी—प्रशासन की तैयारी पर उठे सवाल

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    नगर परिषद का बजट सर्वसम्मति से पारित, विकास कार्यों पर रहेगा फोकस।सौंदर्यीकरण, सीसी रोड, पेयजल, स्वच्छता और बस स्टैंड निर्माण सहित कई प्रस्तावों को मिली मंजूरी

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    खेत में आग से तीन एकड़ गेहूं की फसल राख।मेहगांव में अग्निकांड, ग्रामीणों और फायर ब्रिगेड की तत्परता से बड़ा नुकसान टला।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    सिद्धेश्वरी माता मंदिर में धूमधाम से मनाया गया राम जन्मोत्सव।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    धर्ममय हुई सांची नगरी, नवरात्रि में मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड।सुबह से जलाभिषेक व पूजा-अर्चना का सिलसिला, प्रमुख मंदिरों में दिखा आस्था का उत्साह।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।

    विशाल चुनरी यात्रा ग्राम बेल्दी में निकाली गई।