विधायक डॉ चौधरी ने रायसेन में बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु पेडिस्टल निर्माण कार्य का किया भूमिपूजन

सांची, रायसेन नसीमखान
रायसेन नगर के वार्ड क्रमांक-16 स्थित अम्बेडकर प्रांगण में सांची विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी तथा नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन द्वारा बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापना हेतु 14 लाख रू लागत से बनने वाले पेडिस्टल प्लेटफार्म निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। इस अवसर पर विधायक डॉ चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर ने समाज में समता के लिए, समान भाव लाने के लिए जो बुराईयाँ थीं, कुरीतियॉ थीं, उनके विरूद्ध आवाज उठाई और संघर्ष किया। समाज के कमजोर वर्ग को बाबा साहेब ने सशक्त किया और सशक्त कर आगे बढ़ाने के लिए प्रोत्साहन दिया। उन्होंने कहा कि आज यहां प्लेटफार्म निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया है तथा शीघ्र ही यह बनकर तैयार हो जाएगा और इसके उपरांत यहां बाबा साहेब डॉ भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। उन्होंने रायसेन नगर और विधानसभा क्षेत्र में किए जा रहे विकास कार्यो का भी उल्लेख किया। कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता सेन तथा श्री राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। रायसेन सीएमओ सुश्री सुरेखा जाटव द्वारा कार्यक्रम आयोजन के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न वार्डो के पार्षदगण, अधिकारी और आमजन उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    भजन-कीर्तन मंडलियों का बढ़ेगा हौसलाध्वनि वाद्य यंत्र वितरण से सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

    नसीमखान सांचीसांची,,,,नगर सहित क्षेत्र भर में भजन-कीर्तन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेने वाली मंडलियों का उत्साह अब और बढ़ेगा। धार्मिक व सांस्कृतिक परंपराओं को जीवंत बनाए…

    स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ अब पड़ रही भारी, खुद चोरी उजागर कर रहे मीटरसांची–सलामतपुर–दीवानगंज क्षेत्र में 32 मामलों में जुर्माना, बिजली चोरी पर मंडल सख्त

    नसीमखान सांचीसांची,,,बिजली चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के उद्देश्य से विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड द्वारा उपभोक्ताओं के यहां लगाए गए स्मार्ट मीटर अब खुद ही बिजली चोरी की सूचना…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    भजन-कीर्तन मंडलियों का बढ़ेगा हौसलाध्वनि वाद्य यंत्र वितरण से सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

    भजन-कीर्तन मंडलियों का बढ़ेगा हौसलाध्वनि वाद्य यंत्र वितरण से सांस्कृतिक गतिविधियों को मिलेगा प्रोत्साहन

    स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ अब पड़ रही भारी, खुद चोरी उजागर कर रहे मीटरसांची–सलामतपुर–दीवानगंज क्षेत्र में 32 मामलों में जुर्माना, बिजली चोरी पर मंडल सख्त

    स्मार्ट मीटर से छेड़छाड़ अब पड़ रही भारी, खुद चोरी उजागर कर रहे मीटरसांची–सलामतपुर–दीवानगंज क्षेत्र में 32 मामलों में जुर्माना, बिजली चोरी पर मंडल सख्त

    संकल्प से समाधान अभियान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का करें त्वरित निराकरण- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने सीएम हेल्पलाईन, विभागीय योजनाओं तथा गतिविधियों की समीक्षा कर दिए निर्देश

    आवारा सांडों का आतंक: कब लगेगा अंकुश, कब मिलेगा नागरिकों को भय से छुटकारासांची सहित क्षेत्र में सड़कों, चौराहों और खेतों तक फैलता खतरा—प्रशासनिक चुप्पी पर उठते सवाल।

    आवारा सांडों का आतंक: कब लगेगा अंकुश, कब मिलेगा नागरिकों को भय से छुटकारासांची सहित क्षेत्र में सड़कों, चौराहों और खेतों तक फैलता खतरा—प्रशासनिक चुप्पी पर उठते सवाल।

    गुलगांव मार्ग ओवरब्रिज में गड्ढे, बाहर निकला सरिया।करोड़ों की लागत से बने ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल, जिम्मेदार बने अनजान

    गुलगांव मार्ग ओवरब्रिज में गड्ढे, बाहर निकला सरिया।करोड़ों की लागत से बने ओवरब्रिज की गुणवत्ता पर सवाल, जिम्मेदार बने अनजान

    कलेक्टर ने उदयपुरा मे लिया एस आई आर का जायजा।दिये निर्देश

    कलेक्टर ने उदयपुरा मे लिया एस आई आर का जायजा।दिये निर्देश