15 सदस्यीय परिषद में अकेली कांग्रेस पार्षद ने उठाई विकास की आवाज।वार्ड क्रमांक 7 में उपेक्षा का आरोप, चार दिन में काम शुरू नहीं हुआ तो धरने की चेतावनी

नसीमखान सांची
सांची,,,नगर परिषद सांची की 15 सदस्यीय परिषद में कांग्रेस की एकमात्र पार्षद श्रीमती राधा रवि अहिरवार ने अपने वार्ड क्रमांक 7 में विकास कार्यों की उपेक्षा का आरोप लगाते हुए मुख्य नगरपालिका अधिकारी (सीएमओ) को ज्ञापन सौंपा है। पार्षद का कहना है कि स्वीकृत कार्यों के बावजूद एक वर्ष से निर्माण कार्य प्रारंभ नहीं किए गए, जिससे वार्डवासी परेशान हैं।
ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि वार्ड में तीन सीसी रोड की स्वीकृति मिलने के बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ। पार्षद ने आरोप लगाया कि अन्य वार्डों में विकास कार्य कराए जा रहे हैं, जबकि उनके वार्ड की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि चार दिन के भीतर कार्य प्रारंभ नहीं किया गया तो नगर परिषद कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
पार्षद ने विद्युत विभाग के अधिकारी को भी आवेदन सौंपकर वार्ड में बिजली के खंभे स्थापित कराने की मांग की है, ताकि प्रकाश व्यवस्था बेहतर हो सके और अंधेरे की समस्या से राहत मिले।
क्या कहते हैं जिम्मेदार
नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा कि सभी वार्डों के निर्माण कार्य एक ही ठेकेदार को दिए गए हैं तथा उसे शीघ्र कार्य पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं। यदि ठेकेदार कार्य में लापरवाही बरतता है तो उसका ठेका निरस्त करने की कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दावा किया कि परिषद सभी वार्डों में बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य करा रही है।
वहीं सीएमओ ने बताया कि पार्षद द्वारा दिया गया आवेदन प्राप्त हुआ है और सभी वार्डों में विकास कार्य निर्धारित क्रम के अनुसार किए जा रहे हैं। वार्ड क्रमांक 7 का क्रम आते ही कार्य प्रारंभ कर दिया जाएगा।
अब देखना यह है कि परिषद की राजनीति से ऊपर उठकर वार्ड नंबर 7 को विकास की सौगात मिलती है या विरोध का स्वर और मुखर होता है।

  • editornaseem

    Related Posts

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    विदिशा : रिपोर्ट / नाजिर अली विदिशा में आयोजित री-नीट परीक्षा के दौरान कुछ छात्राएं परीक्षा में शामिल होने से वंचित रह गईं। मामला शहर के गर्ल्स कॉलेज परीक्षा केंद्र…

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    नसीमखान सांची, रायसेन विश्व धरोहर सांची में आयोजित योग कार्यक्रम में हजारों लोगों ने सहभागिता कर दिया स्वास्थ्य और जागरूकता का संदेशसांची,,,अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर आज विश्व प्रसिद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    • By admin
    • June 22, 2026
    • 2 views
    री-नीट परीक्षा से वंचित रहीं छात्राएं, केंद्र पर हुआ हंगामा

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर स्तूप परिसर में उमड़ा जनसमूह, स्वास्थ्य राज्य मंत्री नरेन्द्र शिवाजी पटेल ने की शिरकत

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    साँची विश्वविद्यालय में योगाभ्यास एवं योगिक क्रियाओं का प्रदर्शन, 60 पौधों का रोपणकिया।अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर योग, पंचकर्म, नेचुरोपैथी और स्वस्थ जीवनशैली का दिया संदेश

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण