रमजान के पहले रोजे के साथ इबादत में जुटा मुस्लिम समाज ।मस्जिदों में बढ़ी रौनक, तरावीह की नमाज और दुआओं के लिए उठे हाथ

नसीमखान सांची
सांची,,,,मुस्लिम समाज का पवित्र माह रमजान आज पहले रोजे के साथ शुरू हो गया। सुबह से ही रोजेदारों में विशेष उत्साह देखा गया और पूरे दिन इबादत का सिलसिला जारी रहा। इस मुकद्दस महीने को इस्लाम में रहमत, बरकत और मगफिरत का महीना माना जाता है।
जानकारी के अनुसार रमजान के पूरे तीस दिनों तक रोजे रखे जाते हैं। इस्लाम में रोजा उसी प्रकार फर्ज माना गया है, जैसे पांच वक्त की नमाज। रोजेदार दिनभर संयम और परहेज के साथ अल्लाह की इबादत में लीन रहते हैं। मस्जिदों में तरावीह की विशेष नमाज अदा की जा रही है, जिसमें बड़ी संख्या में लोग शामिल हो रहे हैं। इसी महीने में पवित्र कुरआन शरीफ नाजिल हुई थी, इसलिए रमजान का महत्व और अधिक बढ़ जाता है।
रमजान के दौरान पुरुष, महिलाएं और बच्चे सभी इबादत में मशगूल रहते हैं। मस्जिदों में देर रात तक नमाज और कुरआन की तिलावत का सिलसिला चलता है। लोग अपने गुनाहों की माफी मांगते हुए अपने मरहूमों की मगफिरत की दुआ भी करते हैं।
इस पवित्र माह में जरूरतमंदों, गरीबों और बेसहारा लोगों की मदद करने की परंपरा भी निभाई जाती है। मुस्लिम समाज के लोग जकात और सदका देकर समाज में भाईचारे और इंसानियत का संदेश देते हैं।
रमजान का यह महीना आत्मसंयम, त्याग, सेवा और आध्यात्मिक शुद्धि का संदेश देता है।
रमजान की रौनक के साथ क्षेत्र में आस्था, अनुशासन और इंसानियत का अनोखा संगम देखने को मिल रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    राष्ट्रीय राजमार्ग NH 146 किया जाम

    आसिफ खान ग्यारसपुर ग्यारसपुर अटारीखेज़डा के किसानों ने किया रोड जाम कई मांगो को लेकर किसान बैठे रोड पर काफी देर तक रहा रोड जाम जानकारी को ले कर बता…

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    नसीमखान सांचीसांची,,,राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार वाहनों की आवाजाही के बीच शुक्रवार देर शाम एक बड़ा हादसा टल गया, जब डीजल से भरा एक टैंकर मोटर साइकिल सवार को बचाने…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    राष्ट्रीय राजमार्ग NH 146 किया जाम

    राष्ट्रीय राजमार्ग NH 146 किया जाम

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    मोटर साइकिल को बचाने के प्रयास में पुलिया में जा गिरा डीजल टैंकर, बड़ा हादसा टला ।लोहे सी भरी ट्राली बीच सडक पर पलटी।रातभर मशक्कत के बाद पुलिस ने हाइड्रोलिक मशीन से निकलवाया टैंकर, दोपहर में लोहे से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली भी पलटी

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    समय से पूर्व जनगणना कार्य पूर्ण होने पर कर्मचारियों का सम्मान।एसडीएम ने प्रमाण पत्र व पुष्पमालाओं से किया सम्मानित, कर्मचारियों की मेहनत और कर्तव्यनिष्ठा की सराहना

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    स्टेशन से स्तूप मार्ग तक फैला अतिक्रमण, पर्यटकों की राह में बढ़ी परेशानी।पुरातत्व विभाग ने प्रशासन को लिखा पत्र, सीएमओ बोले- तीन दिन में नहीं हटाया अतिक्रमण तो होगी कार्रवाई।

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    पांच दिन में जनगणना कार्य पूर्ण करने वाले प्रगणकों का सम्मान

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय

    तेज गर्मी में भी जारी मकान जनगणना, एसडीएम ने किया निरीक्षण।1 मई से शुरू हुआ कार्य 30 मई तक चलेगा, नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में टीमें सक्रिय