जंगली सुअरों के झुंड से खड़ी फसलें तबाह, रातभर पहरा दे रहे किसानकटाई से पहले गेहूं-चना को नुकसान; किसानों की चिंता बढ़ी, डिप्टी रेंजर ने बताई मुआवजा प्रक्रिया

नसीमखान सांची
सांची,,,,क्षेत्र में इन दिनों जंगली सुअरों के झुंड किसानों की खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। गेहूं और चने की फसल अंतिम चरण में पहुंच चुकी है, ऐसे समय में हो रहे नुकसान से किसान चिंतित हैं।
किसानों का कहना है कि रात के समय बड़ी संख्या में खेतों में घुसने वाले सुअर फसलों को रौंद देते हैं। कई खेतों में स्थिति ऐसी हो गई है मानो बुआई ही न की गई हो।
किसान कमलकिशोर पटेल ने बताया कि जंगली सुअरों के कारण भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। किसान संजीत वर्मा ने कहा कि बाड़ लगाने के बावजूद सुअर उसे तोड़कर खेतों में प्रवेश कर जाते हैं। वहीं जीवन सिंह राजपूत के अनुसार दिन में आवारा पशुओं और रात में जंगली जानवरों से फसल बचाना बड़ी चुनौती बन गया है।
खेती पहले ही मौसम की मार और बढ़ती लागत से प्रभावित है। ऐसे में फसल पकने से पहले नुकसान होना किसानों के लिए आर्थिक संकट खड़ा कर देता है।
इस संबंध में सलामतपुर के डिप्टी रेंजर सरजन सिंह मीणा ने बताया कि वन्य प्राणियों की सूचना मिलने पर विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर उन्हें खदेड़ने की कार्रवाई करती है। उन्होंने कहा कि यदि किसी किसान की फसल वन्य प्राणियों से नष्ट होती है तो किसान संबंधित तहसीलदार को सूचना देकर नियमानुसार जांच उपरांत मुआवजा प्राप्त कर सकता है।
किसानों ने फसल सुरक्षा के लिए स्थायी उपाय किए जाने की मांग की है।
कटाई की दहलीज पर खड़ी फसल को बचाना अब किसानों के लिए संघर्ष बनता जा रहा है।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान