मानपुर क्षेत्र में चोरों के हौसले बुलंददिन दहाड़े दे रहे वारदात को अंजाम

राजरिशी मिश्रा उमरिया

उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय में इन दिनो चोरों का आतंक चरम पर है जो दिनदहाड़े चोरी जैसी गंभीर वारदात को अंजाम देकर लोगों को कंगाल कर रहे हैं मिली जानकारी अनुसार कुछ दिन पहले रोहनिया स्थिति विख्यात प्राचीन मंदिर माता ज्वाला मुखी धाम में चोरी की घटना को अंजाम दिया गया जिसके बाद सोनी मुहल्ले में मोटरसाइकल सवार दो युवकों द्वारा दिनदहाड़े घर का ताला तोड़ कर घर में रखे सोने चांदी के जेवरात चोरी कर ले गए जिसकी चर्चा अभी शांत नहीं हुई थी कि बंधा तिराहा के पास द्विवेदी परिवार के घर में दिन दहाड़े चोरी हो गई उक्त चोर इतने शातिर हैं कि पुलिस भी इन्हें नहीं पहचान पा रही है शायद इसी लिए अभी पकड़ से दूर हैं गंभीर सोचनीय विषय यह है कि उक्त चोर निर्भीक होकर जब सहर में दिन दहाड़े चोरी की वारदात को अंजाम दे रहे हैं तो भला देहात क्षेत्र में प्रतिदिन चोरी की घटना को अंजाम देते होंगे कुछ जानकारों का मानना है कि बाहरी व्यक्ति सहर में किराए से मकान लेकर रह रहे हैं जो क्षेत्र में सामान आदि बेचने के बहाने घूम कर लोकेशन लेते रहते हैं और साथियों को जानकारी देकर क्षेत्र में चोरी जैसी वारदात को अंजाम दिलवा रहे है

लोक सेवा केंद्र की खिड़की हो गई चोरी

मिली जानकारी अनुसार बताया गया कि लोक सेवा केंद्र में लाखों रुपए के कीमती कम्प्यूटर प्रिंटर आदि सामग्री के साथ दस्तावेज भी रखे हुए हैं जहां भी चोरों ने धावा बोल दिया कर्मचारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि पहले भी कई बार चोरों द्वारा कार्यालय में चोरी की घटना को अंजाम देने की कोशिश की गई और इस बार भी चोरी की घटना को अंजाम देने की नियत से चोर कार्यालय के अंदर प्रवेश करने के लिए कार्यालय के पीछे लगाई गई खिड़कियों को तोड़ा फिर कार्यालय में प्रवेश करने की कोशिश की गई जहां देखा कि कैमरा लगा हुआ है वहीं कैमरे के डर से चोर कार्यालय के अंदर नहीं पहुंच पाए और लाखों का सामान चोरी होने से बच गया गुस्से में चोरों द्वारा तोड़ी गई खिड़की को अपने साथ ही ले गए गंभीर विषय यह है कि निजी मकानों के बाद अब शासकीय कार्यालयों को भी चोर अपना निशाना बना रहे हैं जो एक सोचनीय विषय है सासन प्रशासन से जनापेक्षा है की संबंधित मामले को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्षता पूर्ण क्षेत्र में सक्रियता बढ़ाई जाए और बाहरी फुटकर फेरी वाले विक्रेताओं पर अंकुश लगाते हुए लोगों को चिन्हित कर उन्हें सहर से खदेड़ा जाए साथ ही बाहरी लोगों का सहयोग करते हुए किराए से मकान देने वाले लोगों पर भी शिकंजा कसा जाए ताकि शांति पूर्ण क्षेत्र सुरक्षित रह सके

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा