रंगपंचमी पर सड़कों पर मुस्तैद रही पुलिस, करीला धाम जाने वाले वाहनों पर रखा नियंत्रण।तेज रफ्तार वाहनों पर लगाम लगाने जगह-जगह लगाए बेरिकेड्स, शांतिपूर्ण माहौल में मनाया गया पर्व।

नसीमखान सांची
सांची,,, रंगपंचमी के पावन पर्व पर नगर में लोगों ने एक-दूसरे को रंग-गुलाल लगाकर उल्लासपूर्वक त्योहार मनाया। पूरे नगर में रंगपंचमी का पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। कहीं-कहीं युवाओं की टोलियां गुलाल उड़ाते और उत्सव का आनंद लेते दिखाई दीं।
उल्लेखनीय है कि इन दिनों मुस्लिम समुदाय का पवित्र रमजान माह भी चल रहा है। ऐसे में पुलिस प्रशासन द्वारा पूर्व से ही सभी नागरिकों से सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की गई थी। नगरवासियों ने आपसी भाईचारे का परिचय देते हुए शांति और सद्भाव के साथ रंगपंचमी का पर्व मनाया।
त्योहार के दौरान नगर से गुजरने वाले मुख्य मार्गों पर वाहनों की संख्या भी काफी अधिक रही। इस मार्ग से बड़ी संख्या में श्रद्धालु अपने छोटे-बड़े वाहनों से करीला धाम की ओर भी रवाना होते हैं, जहां रंगपंचमी के अवसर पर धार्मिक कार्यक्रमों और दर्शन के लिए हजारों की संख्या में लोग पहुंचते हैं। इसी कारण मार्ग पर यातायात का दबाव बना रहा।
संभावित दुर्घटनाओं को ध्यान में रखते हुए स्थानीय पुलिस द्वारा नगर के प्रमुख चौराहों और मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रखी गई। रायसेन तिराहा, होटल संबोधि चेक प्वाइंट, हेडगेवार मुख्य चौराहा तथा विदिशा रोड चौराहे सहित अन्य स्थानों पर पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर वाहनों की गति नियंत्रित की। तेज रफ्तार वाहन चालकों को धीमी गति से वाहन चलाने के निर्देश भी दिए गए।
इसके साथ ही पुलिस की वाहन गश्ती भी पूरे दिन जारी रही, जिससे त्योहार के दौरान सड़क पर किसी प्रकार की अनहोनी न हो और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
पुलिस की सतर्कता और नागरिकों के सहयोग से सांची में रंगपंचमी का पर्व शांति, उल्लास और आपसी भाईचारे के साथ संपन्न हो गया।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा