सांची में हरित अभियान को रफ्तार, अगले वर्ष 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य।

नसीमखान सांची
अमृत योजना के तहत नमो वाटिका का निरीक्षण, महिला समूहों की सक्रिय भागीदारी।
सांची,,, जल गंगा संवर्धन अभियान के तृतीय चरण एवं अमृत हरित महा अभियान के तहत नगरीय क्षेत्र सांची में हरियाली बढ़ाने की दिशा में लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। भारत सरकार की अमृत परियोजना अंतर्गत “वूमेन फॉर ट्री” पहल के तहत नगर के विभिन्न स्थानों पर महिला स्वयं सहायता समूहों की बहनों द्वारा पौधारोपण कार्य किया जा रहा है।
इसी क्रम में पुरानिया तालाब स्थित नमो वाटिका का संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान मीडिया एक्सपर्ट श्रीमती रचना बेदी, ग्रीन स्पेस एक्सपर्ट श्रीमती रूपम मिश्र सहित तकनीकी अधिकारियों की टीम मौजूद रही। इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार एवं स्वयं सहायता समूह की महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
निरीक्षण के दौरान श्रीमती बेदी ने पौधारोपण और उनके संरक्षण एवं देखरेख को लेकर विस्तृत दिशा-निर्देश दिए। वहीं नगर परिषद अध्यक्ष श्री अहिरवार ने बताया कि आगामी वर्ष में शासन द्वारा 6000 पौधों के रोपण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके तहत नगर के सभी वार्डों में चिन्हित स्थानों पर पौधारोपण कर ग्रीन पार्क विकसित किए जाएंगे, जिससे नगर का वातावरण स्वच्छ और सुंदर बनाया जा सके।
इस दौरान नगर परिषद सांची के अधिकारी एवं कर्मचारी भी मौजूद रहे।
हरियाली की इस पहल से सांची में पर्यावरण संरक्षण को नई मजबूती मिलने की उम्मीद है।

  • editornaseem

    Related Posts

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    नसीम खानसांची,,,अवैध शराब के निर्माण एवं बिक्री तथा संपत्ति संबंधी अपराधों में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए रायसेन पुलिस द्वारा चलाए जा रहे अभियान के तहत सांची एवं सलामतपुर…

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार