कलेक्टर ने की मां विरासिनी पूजा अर्चना ,पाली में निकला भव्य जवारा जुलूस

⏩जवारा पर हेलीकाप्टर के माध्यम से की गई पुष्पवर्षा

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

⏩ शहडोल संभाग के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पाली स्थित मां विरासिनी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भव्य एवं ऐतिहासिक जवारा जुलूस निकाला गया। इस दौरान आस्था और श्रद्धा का ऐसा अद्भुत दृश्य देखने को मिला, मानो शहर की सड़कों पर हरियाली बिछ गई हो।

⏩ जवारा जुलूस का शुभारंभ मंदिर प्रांगण से हुआ, जहां कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन ने मां काली की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आयोजन की शुरुआत की। इसके पश्चात लगभग 12,500 जवारा कलशों के साथ विशाल जुलूस विभिन्न मार्गों से होकर निकला। जुलूस में माता-बहनों द्वारा सिर पर जवारा कलश धारण कर की गई भक्ति साधना ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। यह जुलूस मंदिर से प्रारंभ होकर प्रकाश चौराहा, सांई मंदिर, थाना रोड होते हुए सगरा तालाब पहुंचा, जहां विधि-विधान से कलशों का विसर्जन किया गया।

⏩ इस अवसर पर विधायक मानपुर सुश्री मीना सिंह,कलेक्टर की धर्मपत्नी सीमा जैन, पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी, सीईओ जिला पंचायत अभय सिंह, एसडीएम पाली मीनाक्षी इंगले , श्री आसुतोश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। जिले सहित आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु इस ऐतिहासिक जुलूस को देखने पहुंचे। प्रमुख मार्गों और मकानों की छतों पर भी लोगों की भारी भीड़ देखने को मिली।

⏩ जवारा जुलूस के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। पूरे मार्ग में पुलिस बल तैनात रहा और आयोजन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ। इस वर्ष जुलूस का सबसे बड़ा आकर्षण हेलीकॉप्टर के माध्यम से की गई पुष्पवर्षा रही। पहली बार श्रद्धालुओं ने इस अनूठे दृश्य का अनुभव किया, जिसे देखकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। आयोजन समिति के इस निर्णय की सभी ने मुक्त कंठ से सराहना की।

  • editornaseem

    Related Posts

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    नसीम खानसांची,,,, नगर से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने की सुगबुगाहट ने मार्ग के दायरे में आने वाले सैकड़ों भवन मालिकों की चिंता बढ़ा दी…

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    नसीम खानसांची,,,वार्ड क्रमांक 14 स्थित गुलगांव रोड ओवरब्रिज के समीप बुधवार-गुरुवार की दरमियानी रात उस समय अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक मकान में रह रही वृद्ध महिला की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    फोरलेन की जद में आने वाले सैकड़ों मकान मालिकों में चिंतानोटिस की भनक से मची हलचल, भवन बचाने की तैयारी में जुटे लोग; आज शिवमंदिर चौराहे पर बैठक

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    आधी रात पुलिस ने महिला का शव बरामद कर परिजनों को सौंपाबीमारी के चलते कई दिनों से अस्वस्थ थी महिला, वार्डवासियों की सूचना पर पहुंची पुलिस

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    विधायक शरद कोल के नेतृत्व में निकली विशाल समरसता संकल्प यात्रा

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पारदी मोहल्ले में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 12 आरोपियों पर शिकंजासांची-सलामतपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने 3000 लीटर लाहन नष्ट किया, 141 लीटर से अधिक कच्ची व देशी शराब तथा तीन मोटरसाइकिलें जब्त

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान