विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, यात्रियों को नहीं मिल रहा सहारा।लाखों की लागत से बने शेड बदहाल, गर्मी में खड़े होकर वाहन का इंतजार करने को मजबूर आमजन

नसीमखान सांची
सांची,,,
नगर में यात्रियों की सुविधा के लिए विधायक निधि से निर्मित यात्री प्रतीक्षालय अब अपनी दुर्दशा पर आंसू बहा रहे हैं। लाखों रुपये की लागत से बनाए गए ये प्रतीक्षालय शुरुआती दिनों में तो आकर्षक और उपयोगी नजर आए, लेकिन समय बीतते ही इनकी गुणवत्ता की पोल खुलने लगी है।
जानकारी के अनुसार, सरकार द्वारा जनसुविधाओं के विकास के लिए विधायक एवं सांसदों को करोड़ों रुपये की निधि प्रदान की जाती है, ताकि आम नागरिकों को बेहतर सुविधाएं मिल सकें। इसी उद्देश्य से नगर के व्यस्ततम स्थानों पर यात्री प्रतीक्षालयों का निर्माण कराया गया था, लेकिन घटिया निर्माण के चलते ये अब जर्जर अवस्था में पहुंच चुके हैं।
हालत यह है कि कई स्थानों पर बैठने की व्यवस्थाएं टूट-फूट गई हैं, जिससे यात्रियों को भीषण गर्मी में खड़े रहकर अपने गंतव्य के लिए वाहनों का इंतजार करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, महिलाओं और बच्चों को झेलनी पड़ रही है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि इन प्रतीक्षालयों की स्थिति से प्रशासन अनभिज्ञ नहीं है, बावजूद इसके अब तक मरम्मत या सुधार की दिशा में कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है। ऐसे में विधायक निधि से बने इन निर्माण कार्यों की गुणवत्ता पर सवाल खड़े होना स्वाभाविक है।
नगर में इन बदहाल प्रतीक्षालयों को लेकर चर्चा का माहौल बना हुआ है और लोग जिम्मेदारों से जवाब की अपेक्षा कर रहे हैं।
जनसुविधा के नाम पर बने ये प्रतीक्षालय अब खुद ही सवाल बन गए हैं—जवाब देना जिम्मेदारों के लिए जरूरी हो गया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    रामनवमी पर सांची में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मंदिरों पर चढ़े भगवा ध्वज।चैत्र नवदुर्गा की मान्यता के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव।

    नसीमखान सांचीसांची,,, चैत्र मास की नवदुर्गा के पावन अवसर एवं रामनवमी पर्व पर सांची नगर में भक्ति और आस्था का अद्भुत माहौल देखने को मिला। धार्मिक मान्यता के अनुसार इसी…

    कलेक्टर ने की मां विरासिनी पूजा अर्चना ,पाली में निकला भव्य जवारा जुलूस

    ⏩ ⏩जवारा पर हेलीकाप्टर के माध्यम से की गई पुष्पवर्षा रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा ⏩ शहडोल संभाग के प्रसिद्ध शक्तिपीठ पाली स्थित मां विरासिनी मंदिर में नवरात्र के अवसर पर भव्य…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    रामनवमी पर सांची में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मंदिरों पर चढ़े भगवा ध्वज।चैत्र नवदुर्गा की मान्यता के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव।

    रामनवमी पर सांची में गूंजे जय श्रीराम के जयकारे, मंदिरों पर चढ़े भगवा ध्वज।चैत्र नवदुर्गा की मान्यता के बीच श्रद्धालुओं ने पूरे उत्साह से मनाया भगवान श्रीराम का जन्मोत्सव।

    विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, यात्रियों को नहीं मिल रहा सहारा।लाखों की लागत से बने शेड बदहाल, गर्मी में खड़े होकर वाहन का इंतजार करने को मजबूर आमजन

    विधायक निधि से बने यात्री प्रतीक्षालय जर्जर, यात्रियों को नहीं मिल रहा सहारा।लाखों की लागत से बने शेड बदहाल, गर्मी में खड़े होकर वाहन का इंतजार करने को मजबूर आमजन

    कलेक्टर ने की मां विरासिनी पूजा अर्चना ,पाली में निकला भव्य जवारा जुलूस

    कलेक्टर ने की मां विरासिनी पूजा अर्चना ,पाली में निकला भव्य जवारा जुलूस

    नरवाई जलाने व नलकूप खनन पर प्रशासन सख्त, उल्लंघन पर होगी कार्रवाई।फसल कटाई के बाद बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन की सख्ती, जलस्तर गिरने से पहले उठाए एहतियाती कदम

    क्षेत्र में कृषि को नई दिशा देने का महत्वपूर्ण प्रयास है यह कृषि मेला- केन्द्रीय कृषि मंत्री श्री चौहानकेन्द्रीय मंत्री श्री चौहान ने रायसेन में कृषि मेला और प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

    शार्ट सर्किट को हल्के में न लें, तुरंत ठीक करवाएं