सांची में भगवान महावीर जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया।भव्य शोभायात्रा, अभिषेक-पूजन और आरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब।

नसीमखान सांची
सांची,,, जैन धर्म के अंतिम तीर्थंकर भगवान महावीर स्वामी का जन्मोत्सव स्थानीय श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हर्षोल्लास और श्रद्धा के साथ मनाया गया। इस अवसर पर प्रातःकाल मंदिर में सामूहिक अभिषेक-पूजन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए।
अभिषेक के पश्चात भगवान महावीर की भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो नगर के प्रमुख मार्गों से होती हुई बस स्टैंड मार्ग से गुजरकर पुनः मंदिर परिसर में पहुंचकर संपन्न हुई। शोभायात्रा में महिलाएं भजन गाते हुए चल रही थीं, वहीं पुरुष और बच्चे भगवान महावीर के जयकारे लगाते हुए वातावरण को भक्तिमय बना रहे थे।
शोभायात्रा के दौरान मार्केट क्षेत्र में बघेल होटल के समीप रचना-नीलू जैन, ऋषभ जैन एवं संदीप-ममता अतिशय जैन द्वारा अपने निवास पर श्रद्धापूर्वक स्वागत करते हुए भगवान की आरती की गई।
मंदिर पहुंचने के बाद भगवान का पुनः अभिषेक एवं शांतिधारा का आयोजन किया गया। अभिषेक एवं शांतिधारा का सौभाग्य मनोज जैन, भैयालाल जैन (गुलगांव), धर्मेंद्र जैन (आमखेड़ा), गौरीशंकर-राजमल जैन एवं पदम जैन (सांची) को प्राप्त हुआ, जबकि आरती का सौभाग्य बल्ली जैन को मिला।
इस अवसर पर सुनील जैन, राजेंद्र जैन, गुड्डू जैन, विजय जैन, आनंद जैन, गोपाल मामा, गोरेलाल जैन, अशोक जैन, सुशील जैन, हिमांशु जैन, अंकित जैन, अजय जैन, महिल जैन, प्रिंस जैन सहित बड़ी संख्या में स्थानीय एवं बाहरी धर्मप्रेमी उपस्थित रहे।
आस्था और उल्लास के संगम ने सांची को भगवान महावीर की भक्ति में सराबोर कर दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    नसीम खानसांची,,, नगर में अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस की सक्रियता लगातार दिखाई दे रही है। शाम होते ही पुलिस का फ्लैगमार्च एवं गश्त शुरू…

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    पुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश, प्रतिदिन निकल रहा फ्लैगमार्चपुलिस की सतर्कता से अपराधियों पर अंकुश,शाम ढलते ही नगर की सड़कों पर पुलिस की गश्त, जुआ-सट्टा और अवैध शराब कारोबारियों में बढ़ा खौफ

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त