केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक ने रायसेन में कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम की तैयारियों का लिया जायजारायसेन में 11 से 13 अप्रैल तक आयोजित होगा राष्ट्रीय स्तर का कृषि मेला सह प्रदर्शनी और प्रशिक्षण कार्यक्रम

नसीमखान सांची, रायसेन

रायसेन,
रायसेन स्थित दशहरा मैदान में दिनांक 11 अप्रैल से 13 अप्रैल 2026 तक राष्ट्रीय स्तर का कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजन किया जा रहा है। गुरूवार को केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक (किसान कल्याण एवं विस्तार) श्री अविनाश लावनिया तथा कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा रायसेन स्थित दशहरा मैदान पहुंचकर कार्यक्रम की तैयारियों का निरीक्षण किया गया। इसके उपरांत उन्होंने कार्यक्रम हेतु नियुक्त नोडल अधिकारियों की बैठक लेकर अधिकारीवार तैयारियों की समीक्षा की।
केन्द्रीय कृषि विभाग के निदेशक श्री अविनाश लावनिया द्वारा कृषि महोत्सव प्रदर्शनी एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम के प्रत्येक चरण की तैयारियों की समीक्षा करते हुए कहा कि इसमें देश के विभिन्न राज्यों और प्रदेश के सभी जिलों से उन्नतशील किसान सम्मिलित होंगे। साथ ही कृषि उपकरण एवं यंत्रों का निर्माण करने वाली कम्पनियां भी इसमें सहभागिता करेगी। इस कृषि महोत्सव के सफल आयोजन के लिए सभी तैयारियां पर्याप्त समय पहले पूर्ण कर ली जाएं। बैठक में निदेशक श्री लावनिया ने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर लगभग 200 से अधिक स्टॉल लगाए जाएंगे, जिनके माध्यम से विभिन्न कृषि उपकरणों, खेती की जैविक और उन्नत तकनीकों आदि का प्रदर्शन किया जाएगा। साथ ही किसानों को प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। उन्होंने कृषि महोत्सव में आने वाले अतिथियों, किसानों आदि के लिए ठहरने की व्यवस्था, भोजन, पेयजल, साफ-सफाई, यातायात व्यवस्था, वाहन पार्किंग, आगमन-निर्गमन आदि के बारे में विस्तृत चर्चा कर दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में केन्द्र और प्रदेश सरकार के कृषि विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी, अपर कलेक्टर श्री मनोज उपाध्याय सहित सभी नोडल अधिकारी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    नसीमखान सांची, रायसेनसांची,,,प्रथम फाउंडेशन द्वारा संचालित “स्कूल रेडीनेस मेला – कमाल की तैयारी 2026” अभियान के अंतर्गत 5 से 6 वर्ष आयु वर्ग के उन बच्चों की विद्यालय पूर्व तैयारी…

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    नसीमखान सांची विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सांची में जलनिकासी, सड़कों, स्ट्रीट लाइट और सफाई व्यवस्था को लेकर स्थानीय लोगों ने जताई चिंतासांची…विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन नगरी सांची में मानसून…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    कमाल की तैयारी 2026″ अभियान: अभिभावक बन रहे बच्चों के लर्निंग पार्टनरस्कूल में प्रवेश से पहले बच्चों की समग्र तैयारी के लिए गतिविधि आधारित सीख और अभिभावकों की सक्रिय भागीदारी पर जोर।

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    ऐतिहासिक नगरी में मानसून पूर्व तैयारियां कागजों तक सीमित, बारिश से फिर बढ़ी चिंता

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सांची जल प्रदाय योजना के निर्माणाधीन जल शोधन संयंत्र का एडीबी दल ने किया निरीक्षण

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    सफाई और कीटनाशक छिड़काव के अभाव में झींगुरों का बढ़ा प्रकोप, नगरवासी परेशान।बारिश, अंधेरा और अव्यवस्थित सफाई व्यवस्था से बढ़ी लोगों की चिंता; नगर परिषद की कार्यप्रणाली पर उठने लगे सवाल।

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    स्मार्ट मीटर उपभोक्ताओं को मिला सोलर ऑवर में 20 प्रतिशत छूट का लाभ

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने वीसी के माध्यम से की राजस्व तथा सीएम हेल्पलाईन प्रकरणों की समीक्षा