विश्व धरोहर सांची का बसस्टैंड मूत्रालय विहीन, पर्यटकों व महिलाओं को भारी परेशानी।करोड़ों के विकास दावों के बीच मूलभूत सुविधा का अभाव, खुले में निस्तार को मजबूर लोग।

नसीमखान सांची

सांची,,, विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक एवं पर्यटन स्थल सांची में विकास के बड़े-बड़े दावे भले ही किए जाते हों, लेकिन हकीकत इसके ठीक उलट नजर आती है। नगर के बसस्टैंड परिसर में आज तक मूत्रालय की समुचित व्यवस्था नहीं हो सकी है, जिससे स्थानीय लोगों, दुकानदारों और देश-विदेश से आने वाले पर्यटकों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।
बसस्टैंड क्षेत्र, जहां दिनभर यात्रियों की आवाजाही बनी रहती है, वहां मूत्रालय के अभाव में लोग मजबूरी में खुले में निस्तार करते देखे जा सकते हैं। यह स्थिति न केवल असुविधाजनक है, बल्कि नगर की छवि को भी धूमिल करती है। खासकर महिलाओं और युवतियों के लिए यह समस्या और अधिक गंभीर हो जाती है, जिन्हें निस्तार के लिए इधर-उधर भटकना पड़ता है और कई बार शर्मिंदगी का सामना भी करना पड़ता है।
जानकारी के अनुसार, सांची की ऐतिहासिक महत्ता को देखते हुए यहां करोड़ों रुपये के विकास कार्यों का दावा किया जाता है, लेकिन मूलभूत सुविधाएं अब भी उपेक्षित हैं। बसस्टैंड परिसर इसका जीवंत उदाहरण बन चुका है। क्षेत्र में उपलब्ध शासकीय भूमि पर अतिक्रमण बढ़ता जा रहा है, लेकिन प्रशासन की ओर से ठोस कार्रवाई नजर नहीं आ रही है, जिससे व्यवस्थाएं और भी बदहाल होती जा रही हैं।
स्थानीय दुकानदारों की स्थिति भी चिंताजनक है। उन्हें अपनी दुकानें छोड़कर दूर शौचालय के लिए जाना पड़ता है, जिससे उनके व्यवसाय पर असर पड़ता है। इस दौरान आवारा पशु दुकानों में रखे खाद्य पदार्थों को नुकसान पहुंचा देते हैं।
व्यापारी महासंघ अध्यक्ष संतोष दुबे का कहना है कि यह बसस्टैंड विश्व स्तरीय ऐतिहासिक स्थल का हिस्सा है, लेकिन यहां मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। पहले यहां मूत्रालय मौजूद थे, जिन्हें प्रशासन द्वारा हटा दिया गया। वर्तमान में शौचालय काफी दूर होने के कारण व्यापारी और पर्यटक दोनों ही परेशान हैं।
वहीं, नगर परिषद सांची के अध्यक्ष पप्पू रेवाराम ने बताया कि रैन बसेरा एवं नवीन विश्राम गृह निर्माण के साथ शौचालय और मूत्रालय की व्यवस्था प्रस्तावित है। फिलहाल अस्थायी रूप से बसस्टैंड के पीछे मूत्रालय की व्यवस्था कराई जा रही है, ताकि लोगों को राहत मिल सके।
जब तक बसस्टैंड जैसे प्रमुख स्थलों पर मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित नहीं होंगी, तब तक विकास के दावे अधूरे ही माने जाएंगे।

  • editornaseem

    Related Posts

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    नसीम खानसांची,,,सांची से गुजरने वाले राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए अवैज्ञानिक गतिअवरोधक अब स्थानीय नागरिकों के लिए परेशानी का सबब बनते जा रहे हैं। छात्रों की…

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    नसीम खान रायसेन – बाडीबाड़ी। अवैध हाथभट्टी से तैयार होने वाली कच्ची और जहरीली शराब के निर्माण एवं कारोबार के खिलाफ पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सिंधी कैंप बाड़ी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    अवैज्ञानिक स्पीड ब्रेकर से त्रस्त सांची ।लोगों का रातभर सोना भी दुष्वार।बार-बार शिकायत के बाद भी नहीं जागा प्रशासन, रातभर गूंजते धमाकों से रहवासी परेशान

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    बाड़ी में अवैध शराब के खिलाफ पुलिस का बड़ा एक्शन, 6 हजार लीटर लाहन नष्टसिंधी कैंप में पुलिस की संयुक्त दबिश, आबकारी एक्ट के तहत 10 प्रकरण दर्ज; अवैध शराब कारोबारियों में मचा हड़कंप

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    पीओपी की मूर्तियों के इस्तेमाल और विसर्जन पर रोक, नगर परिषद ने की पर्यावरण संरक्षण की अपील

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    नगर परिषद अध्यक्ष ने किया नवीन कार्यालय भवन का निरीक्षणइसी माह हो सकता है लोकार्पण, आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित तीन मंजिला भवन लगभग तैयार

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    जुआ खेलते सात जुआरी दबोचेसांची पुलिस की चिरोली में कार्रवाई, ₹32,600 नकद और ताश के 52 पत्ते जब्त

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार

    अवैध शराब पर पुलिस का शिकंजागुलगांव के ज्ञानपुरा में छापेमारी, दो हजार लीटर कच्ची शराब नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार