उमरिया में भूसे के निर्यात पर कब लगेगा प्रतिबंध?

रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा

उमरिया जिले में पशुचारा, पैरा और गेहूँ के भूसे के बाहरी परिवहन को लेकर अब सवाल उठने लगे हैं। अन्य जिलों में कलेक्टर द्वारा प्रतिबंधात्मक आदेश जारी कर सख्ती बरती जा रही है, लेकिन उमरिया में अब तक ऐसा कोई स्पष्ट आदेश सामने नहीं आया है।
जानकारी के अनुसार, बिना अनुमति भूसे का परिवहन लगातार जारी है, जिससे स्थानीय स्तर पर चारे की उपलब्धता प्रभावित होने की आशंका जताई जा रही है। किसानों और पशुपालकों का कहना है कि यदि समय रहते इस पर रोक नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में पशुओं के लिए चारे का संकट गहरा सकता है।
सूत्रों की मानें तो कई जगहों से ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पिकप के माध्यम से गेहूँ का भूसा मानपुर पाली करकेली अमरपुर चिल्हारी इंदवार क्षेत्र से अन्य जिलों में भेजा जा रहा है, लेकिन इस पर प्रभावी नियंत्रण नजर नहीं आ रहा है। ऐसे में प्रशासन की भूमिका पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। अब जिले में सबसे बड़ा सवाल यही है कि उमरिया जिले इस मामले में प्रतिबंधात्मक आदेश कब जारी करेंगी? लोगों का मानना है कि जल्द ही इस दिशा में ठोस कदम उठाए जाने चाहिए, ताकि अवैध परिवहन पर रोक लगे और जरूरतमंद किसानों व पशुपालकों को राहत मिल सके।

  • editornaseem

    Related Posts

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    राजर्षि मिश्रा उमरिया उमरिय – ग्रीष्म काल को दृष्टिगत रखते हुए उमरिया युवा टीम द्वारा पशु पक्षियों की प्यास बुझाने के लिए निरंतर कार्य किया जा रहा है। गर्मी में…

    सासन प्रशासन का मिल रहा ठेकेदार को खुला संरक्षण रिपोर्ट राजर्षि मिश्रा उमरिया जिले के मानपुर विधानसभा मुख्यालय स्थित लाइसेंसी शराब दुकान में इन दिनो ठेकेदार द्वारा सुरा प्रेमियों को…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    पशु-पक्षियों की प्यास बुझाने में नागरिक निभाए अपना कर्तव्य – कमिश्नर सुरभि गुप्तायुवाओं की टोली ने कमिश्नर को भेंट किया सकोरा, कार्यों की दी जानकारी

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा

    चिल्हारी में भगवान परशुराम जी प्राकट्योत्सव पर्व एवं भव्य शोभायात्रा

    सोन नदी पुल निर्माण कार्य में किया जा रहा अवैध मिट्टी खुदाई

    सोन नदी पुल निर्माण कार्य में किया जा रहा अवैध मिट्टी खुदाई

    उमरिया में भूसे के निर्यात पर कब लगेगा प्रतिबंध?

    उमरिया में भूसे के निर्यात पर कब लगेगा प्रतिबंध?

    दिवंगत पत्रकार दीपक सोनी के परिजनों को संघमित्रा पत्रकार संघ का संबल।

    दिवंगत पत्रकार दीपक सोनी के परिजनों को संघमित्रा पत्रकार संघ का संबल।