ऊर्जा के नाम पर करोड़ों की बर्बादी, सांची का ‘सोलर सौरसिटी’ का सपना अधूरानागौरी पहाड़ी पर बना प्लांट और नगर में लगे सोलर सिस्टम हुए बेकार, रखरखाव और सुरक्षा पर उठे सवाल

नसीमखान सांची
सांची,,,,विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची को सौर ऊर्जा आधारित देश की पहली ‘सोलर सिटी’ बनाने का सपना अब धरातल पर दम तोड़ता नजर आ रहा है। इस महत्वाकांक्षी योजना पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए, लेकिन आज हालात यह हैं कि न तो नगर सौर ऊर्जा से रोशन हो सका और न ही योजना का लाभ जनता तक स्थायी रूप से पहुंच पाया।
जानकारी के अनुसार, सांची को सौर ऊर्जा से संचालित शहर बनाने के लिए बड़े स्तर पर कार्य शुरू किया गया था। नागौरी पहाड़ी पर करोड़ों रुपये की लागत से सोलर प्लांट स्थापित किया गया, साथ ही वहां तक पहुंचने के लिए मार्ग का निर्माण किया गया। नगर के विभिन्न हिस्सों में सोलर स्ट्रीट लाइट, सोलर प्लेट और अन्य उपकरण लगाए गए। इतना ही नहीं, नागरिकों को सौर ऊर्जा से संचालित पंखों का भी वितरण किया गया।
हालांकि, अल्प समय में ही इस योजना की खामियां सामने आने लगीं। वितरित किए गए सोलर पंखे गुणवत्ता के अभाव में खराब हो गए, वहीं सड़कों पर लगाए गए सोलर खंभे और प्लेट या तो उखड़ गए, खराब हो गए या फिर चोरी का शिकार हो गए। वर्तमान स्थिति यह है कि अधिकांश स्थानों पर सोलर उपकरण कबाड़ में तब्दील हो चुके हैं।
चौंकाने वाली बात यह है कि इन संसाधनों के नष्ट होने के बावजूद न तो उनकी सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए और न ही समय पर मरम्मत या रखरखाव की कोई ठोस पहल नजर आई। जिम्मेदार विभागों की ओर से भी इस दिशा में सक्रियता का अभाव साफ दिखाई देता है।
उल्लेखनीय है कि इस परियोजना का शुभारंभ उच्च स्तर पर करने की तैयारी थी और इसे देश के प्रधानमंत्री से लोकार्पित कराने की चर्चा भी रही। हालांकि, बाद में तत्कालीन मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा इसका शुभारंभ किया गया। उस समय इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया और लोगों को सौर ऊर्जा के प्रति जागरूक करने के प्रयास भी किए गए।
लेकिन वर्तमान स्थिति इसके विपरीत है। नगर में अब कहीं-कहीं ही सोलर लाइट की झलक दिखाई देती है, जबकि अधिकांश क्षेत्र अंधेरे में डूबे रहते हैं। ऐसे में यह सवाल उठना लाजिमी है कि आखिर करोड़ों रुपये की यह योजना अपने उद्देश्य तक क्यों नहीं पहुंच पाई।
करोड़ों खर्च के बावजूद जब न रोशनी मिली, न जवाबदेही—तो ‘सोलर सिटी’ का सपना सवालों के अंधेरे में घिर गया।इस मामले में इनका कहना है।।
पूरे नगर में अंधेरा होने से समस्या बढ गई है जबजब हम सोलर प्लांट के अधिकारियों से चर्चा करने का प्रयास करते है उनके फोन ही नहीं लगते है हमने इस मामले की जानकारी कलेक्टर को भी दे दी है ।पप्पू रेवाराम अध्यक्ष नगर परिषद सांची
नगर को रोशन करने सौर ऊर्जा से नगर को रोशन करने की कवायद की गई थी परन्तु नगर पूरी तरह अंधेरे में रहता है बिजली की आंखमिचौली से बडी परेशानी उठानी पड़ रही है ।रामलाल कुश्वाह सीएमओ नगर परिषद सांची

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में गहराया जल संकट, आश्वासनों की ‘तारीख पर तारीख’ से जनता बेहाल।पाइपलाइन में लीकेज और धीमी रफ्तार से अटकी पेयजल योजना, अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सीएमओ ने किया निरीक्षण।

    नसीमखान सांचीसांची,,,,गर्मी का प्रकोप बढ़ते ही विश्व प्रसिद्ध ऐतिहासिक नगरी सांची में जल संकट विकराल रूप धारण करता जा रहा है। नगर परिषद के ट्यूबवेल लगातार जवाब दे रहे हैं,…

    सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ क्षेत्र मे भ्रमण कर स्वगणना के कार्यो को गंभीरता के साथ पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

    नसीमखान सांची, रायसेन रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा गेंहू उपार्जन, स्लाॅट बुकिंग, पंजीयन, खरीदी, बारदाने, जनगणना-2027 स्वगणना, सीएम हेल्पलाईन, विभागीय गतिविधियों,…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    ऊर्जा के नाम पर करोड़ों की बर्बादी, सांची का ‘सोलर सौरसिटी’ का सपना अधूरानागौरी पहाड़ी पर बना प्लांट और नगर में लगे सोलर सिस्टम हुए बेकार, रखरखाव और सुरक्षा पर उठे सवाल

    ऊर्जा के नाम पर करोड़ों की बर्बादी, सांची का ‘सोलर सौरसिटी’ का सपना अधूरानागौरी पहाड़ी पर बना प्लांट और नगर में लगे सोलर सिस्टम हुए बेकार, रखरखाव और सुरक्षा पर उठे सवाल

    सांची में गहराया जल संकट, आश्वासनों की ‘तारीख पर तारीख’ से जनता बेहाल।पाइपलाइन में लीकेज और धीमी रफ्तार से अटकी पेयजल योजना, अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सीएमओ ने किया निरीक्षण।

    सांची में गहराया जल संकट, आश्वासनों की ‘तारीख पर तारीख’ से जनता बेहाल।पाइपलाइन में लीकेज और धीमी रफ्तार से अटकी पेयजल योजना, अध्यक्ष- उपाध्यक्ष सीएमओ ने किया निरीक्षण।

    सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ क्षेत्र मे भ्रमण कर स्वगणना के कार्यो को गंभीरता के साथ पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

    सभी एसडीएम, जनपद सीईओ और सीएमओ क्षेत्र मे भ्रमण कर स्वगणना के कार्यो को गंभीरता के साथ पूर्ण कराएं- कलेक्टर श्री विश्वकर्माटीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाईन और शासकीय कार्यो की समीक्षा

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गैरतगंज के उपार्जन केन्द्र आर्दश वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने गैरतगंज के उपार्जन केन्द्र आर्दश वेयरहाउस का किया निरीक्षण

    कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने जनगणना सेल्फी प्वाइंट पर फोटो क्लिक कराई तथा स्वगणना के लिए नागरिकों को किया प्रेरितकलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने देवनगर, मुड़ियाखेड़ा तथा गैरतंगज मे स्वगणना कार्य का किया निरीक्षण

    चपेट में सांची, कागजों में स्वच्छता—जमीनी हकीकत बदहालगंदगी की।करोड़ों खर्च के बावजूद हाल बेहाल, नालियां जाम और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप

    चपेट में सांची, कागजों में स्वच्छता—जमीनी हकीकत बदहालगंदगी की।करोड़ों खर्च के बावजूद हाल बेहाल, नालियां जाम और मच्छरों का बढ़ता प्रकोप