किसानों की मांगों को लेकर किसान जागृति संगठन का चक्का जामवेयरहाउस में अव्यवस्थाओं और गेहूं तुलाई की समस्याओं से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

नसीमखान सांची
सांची,,, किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर आज किसान जागृति संगठन के नेतृत्व में त्रिमूर्ति चौराहे पर किसानों ने चक्का जाम कर विरोध प्रदर्शन किया। आंदोलन में क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में किसान शामिल हुए। स्थिति को देखते हुए मौके पर भारी पुलिस बल तैनात रहा।
जानकारी के अनुसार किसानों ने वेयरहाउस में बारदानों की कमी, स्लॉट बुकिंग में आ रही परेशानियों तथा गेहूं तुलाई में हो रही देरी और अव्यवस्थाओं को लेकर नाराजगी जताई। किसानों का कहना था कि भीषण गर्मी के बीच उन्हें घंटों इंतजार करना पड़ रहा है, जिससे आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
किसानों की समस्याओं से नाराज किसान जागृति संगठन ने त्रिमूर्ति चौराहे पर चक्का जाम कर दिया, जिससे भोपाल-रायसेन-विदिशा मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और यातायात प्रभावित हो गया। चक्का जाम की सूचना मिलते ही थाना प्रभारी सांची जेपी त्रिपाठी के नेतृत्व में सांची एवं सलामतपुर पुलिस बल मौके पर पहुंच गया।
मौके पर पहुंचे एसडीएम मनीष शर्मा एवं नायब तहसीलदार ललित सक्सेना ने किसानों से चर्चा कर उनकी समस्याएं सुनीं। प्रशासनिक अधिकारियों ने किसानों को समस्याओं के शीघ्र निराकरण का आश्वासन दिया। प्रशासन के आश्वासन के बाद किसानों ने लगभग आधे घंटे बाद चक्का जाम समाप्त कर दिया।
चक्का जाम खुलने के बाद पुलिस को तीनों ओर से यातायात सुचारू कराने में काफी मशक्कत करनी पड़ी।
किसानों की समस्याओं को लेकर हुए इस प्रदर्शन ने एक बार फिर मंडियों और वेयरहाउस व्यवस्थाओं की खामियों को उजागर कर दिया है।

  • editornaseem

    Related Posts

    तालाब गहरीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने का आरोप, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनग्रामीणों ने सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने और मिलीभगत से अवैध मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप

    नसीमखान सांचीसांची,,,नगर के पुरनिया तालाब के गहरीकरण कार्य को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। ग्रामीणों ने ठेकेदार पर तालाब की मिट्टी बेचने तथा भारी डंपरों के आवागमन से सीसी…

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    नसीमखान सांचीसांची,,,सांची से होकर गुजर रहे राष्ट्रीय राजमार्ग पर सांदीपनि विद्यालय के समीप बनाए गए गतिअवरोधक अब स्थानीय रहवासियों के लिए परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। विद्यार्थियों की…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    तालाब गहरीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने का आरोप, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनग्रामीणों ने सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने और मिलीभगत से अवैध मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप

    तालाब गहरीकरण के नाम पर मिट्टी बेचने का आरोप, नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापनग्रामीणों ने सीसी रोड क्षतिग्रस्त होने और मिलीभगत से अवैध मिट्टी बिक्री का लगाया आरोप

    किसानों की मांगों को लेकर किसान जागृति संगठन का चक्का जामवेयरहाउस में अव्यवस्थाओं और गेहूं तुलाई की समस्याओं से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

    किसानों की मांगों को लेकर किसान जागृति संगठन का चक्का जामवेयरहाउस में अव्यवस्थाओं और गेहूं तुलाई की समस्याओं से नाराज किसानों ने किया प्रदर्शन

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    बंद गेट के सामने बने गतिअवरोधक बने परेशानी का कारण, मुख्य द्वार पर नए स्पीड ब्रेकर की मांगविद्यालय का गेट बदला, लेकिन पुराने गतिअवरोधक जस के क ई बार ह़ो चुकी दुर्घटना।जस तस; रहवासियों की बढ़ी मुश्किलें

    राजस्व कार्यालयों के शत-प्रतिशत ISO प्रमाणीकरण वाला प्रदेश का पहला जिला बना रायसेन

    जिले में मकान सूचीकरण और आवास गणना का कार्य पूर्ण

    नेशनल लोक अदालत में 1725 प्रकरणों का हुआ निराकरण 99144803/- रुपये की समझौता राशि