कमापार गांव में विद्युत संपर्क अभियान शिविर आयोजित, 66 आवेदनों का हुआ निराकरण।नए कनेक्शन, लोड परिवर्तन एवं बिजली बिल संबंधी शिकायतों का मौके पर समाधान

नसीमखानसांची
सांची,,, मध्य प्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी अंतर्गत कमापार गांव में गुरुवार को संपर्क अभियान के तहत विद्युत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर निराकरण किया गया, जिससे उपभोक्ताओं को राहत मिली।
जानकारी के अनुसार आयोजित शिविर में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें 5 शिकायतें बिजली बिल संबंधी रहीं, जबकि 15 उपभोक्ताओं के नए विद्युत कनेक्शन किए गए। इसके अलावा 15 आवेदन लोड परिवर्तन से संबंधित प्राप्त हुए। शिविर के दौरान 18 उपभोक्ताओं ने अपने विद्युत बिल जमा किए। वहीं 5 शिकायतें विद्युत सप्लाई संबंधी प्राप्त हुईं, जिनका निराकरण भी विभागीय अधिकारियों द्वारा किया गया। अन्य विभिन्न प्रकार की शिकायतों का भी मौके पर समाधान किया गया।
शिविर का संचालन कनिष्ठ अभियंता मनीष कुमार के मार्गदर्शन में किया गया। विभाग द्वारा समय-समय पर इस प्रकार के संपर्क अभियान आयोजित कर उपभोक्ताओं की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया जा रहा है।
ग्रामीण क्षेत्रों में आयोजित ऐसे शिविर उपभोक्ताओं और विद्युत विभाग के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने में अहम भूमिका निभा रहे हैं।

  • editornaseem

    Related Posts

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी मेडिकल प्रवेश परीक्षा NEET-UG को लेकर उठे विवाद ने अब राष्ट्रीय राजनीति और शिक्षा व्यवस्था में नई बहस को जन्म दे दिया है। शिक्षा…

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    Live Khabar India | नई दिल्ली लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने एक बार फिर केंद्र सरकार और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान पर तीखा हमला बोला है। राहुल गांधी…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    बड़ी खबर :NEET विवाद की गूंज: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने भेजा इस्तीफा, शिक्षा व्यवस्था पर उठे बड़े सवाल

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- ‘धर्मेंद्र प्रधान को जाना ही होगा’

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    ईरान के खिलाफ खाड़ी देशों का बड़ा एक्शन! पश्चिम एशिया में बढ़ा महायुद्ध का खतरा

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    इंदौर को मिली विकास की नई उड़ान: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने लवकुश चौराहे के लेवल-2 फ्लाईओवर की पहली लेन का किया लोकार्पण

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    आखिर ऐसा क्या हुआ कि 26 दिन बाद सोनम वांगचुक ने तोड़ा उपवास? क्या उनके इस फैसले से आंदोलन की दिशा बदलेगी?

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर

    क्या खत्म हो जाएगा CJP का आंदोलन? सरकार से बातचीत के बाद छात्रों की अगली रणनीति पर सबकी नजर