राजर्षि मिश्रा उमरिया
अमरपुर चौकी अंतर्गत ग्राम पलझा में शुक्रवार शाम एक दर्दनाक हादसे में ग्रामीण की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई।मृतक की पहचान मुन्ना पिता टिरु बर्मन उम्र लगभग 50 वर्ष निवासी पलझा के रूप में हुई है।बताया जा रहा है कि शाम 05 बजे अचानक मौसम बदला और तेज गरज-चमक के साथ बारिश शुरू हो गई।इसी दौरान मुन्ना बर्मन गांव से लगे क्षेत्र में अपना पशुधन बकरी चरा रहा था,तभी अचानक गिरी आकाशीय बिजली उसकी जान ले गई।घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई और परिजन सहित ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।सूचना मिलते ही अमरपुर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना से पूरे गांव में शोक का माहौल है,वही परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।इस प्राकृतिक प्रकोप में कुछ बकरियों के भी मौत की खबर है।





