ईदुज्जुहा पर्व पर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं की गई।सांची सहित क्षेत्रभर की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

नसीम खान सांची
सांची — नगर सहित पूरे क्षेत्र में आज ईदुज्जुहा का पर्व धार्मिक श्रद्धा, उल्लास और भाईचारे के साथ मनाया गया। सांची, गुलगांव, बांसखेड़ा सहित विभिन्न स्थानों पर मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईदुज्जुहा की नमाज अदा कर देश-दुनिया में अमन, चैन और खुशहाली की दुआ मांगी।
जानकारी के अनुसार सुबह से ही मुस्लिम समाज के लोगों का ईदगाहों और मस्जिदों की ओर पहुंचना शुरू हो गया था। सांची की मस्जिद में ईदुज्जुहा की नमाज मौलाना मकसूद साहब ने अदा कराई। नमाज के बाद उन्होंने अल्लाह से देश और दुनिया में शांति, भाईचारा एवं खुशहाली बनाए रखने की दुआ की। साथ ही लोगों को सच्चाई और नेक रास्ते पर चलने की सीख देते हुए सभी के लिए भलाई और रहमत की प्रार्थना की।
नमाज के उपरांत लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखने को मिला।
गुलगांव में भी ईदगाह पर बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की, जहां मौलाना इदरीस साहब नदवी ने नमाज अदा कराई। उन्होंने अपनी दुआ में अल्लाह से पूरी दुनिया में शांति, सौहार्द और खुशहाल जीवन की कामना की।
इसके अलावा बांसखेड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में भी ईदुज्जुहा की नमाज अदा की गई तथा परंपरा अनुसार कुर्बानी दी गई। पर्व के दौरान क्षेत्रभर में सुरक्षा व्यवस्था के व्यापक इंतजाम किए गए थे, जिससे कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।
ईदुज्जुहा के पर्व ने क्षेत्र में भाईचारे, प्रेम और आपसी सौहार्द का सुंदर संदेश दिया।

  • editornaseem

    Related Posts

    पानी की तरह पैसा बहा दिया गया लेकिन नल से जल नही पहुंच रहा।

    झाल प्रोजेक्ट जल जीवन मिशन योजना में लगा ग्रहण। ग्रामीण क्षेत्र में पेयजल का छाया संकट। उमरिया “चिल्हारी राजर्षि मिश्रा देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया…

    मंगोलिया में दर्शनार्थ रखे जाएंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों सारिपुत्र और महामोगल्यान के पवित्र अवशेष।भारत सरकार एवं मप्र शासन के निर्देश पर सांची से राष्ट्रीय संग्रहालय को सौंपे गए पवित्र अवशेष, 29 मई को मंगोलिया भेजे जाएंगे

    नसीम खान सांचीसांची — भगवान बुद्ध के प्रमुख शिष्य अर्हन्त सारिपुत्र और अर्हन्त महामोगल्यान के पवित्र अवशेष (अस्थियां) अब मंगोलिया में श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखे जाएंगे। भारत सरकार द्वारा सांची…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    पानी की तरह पैसा बहा दिया गया लेकिन नल से जल नही पहुंच रहा।

    पानी की तरह पैसा बहा दिया गया लेकिन नल से जल नही पहुंच रहा।

    ईदुज्जुहा पर्व पर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं की गई।सांची सहित क्षेत्रभर की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

    ईदुज्जुहा पर्व पर अमन-चैन और खुशहाली की दुआएं की गई।सांची सहित क्षेत्रभर की मस्जिदों और ईदगाहों में अदा की गई नमाज, लोगों ने गले मिलकर दी मुबारकबाद

    मंगोलिया में दर्शनार्थ रखे जाएंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों सारिपुत्र और महामोगल्यान के पवित्र अवशेष।भारत सरकार एवं मप्र शासन के निर्देश पर सांची से राष्ट्रीय संग्रहालय को सौंपे गए पवित्र अवशेष, 29 मई को मंगोलिया भेजे जाएंगे

    मंगोलिया में दर्शनार्थ रखे जाएंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों सारिपुत्र और महामोगल्यान के पवित्र अवशेष।भारत सरकार एवं मप्र शासन के निर्देश पर सांची से राष्ट्रीय संग्रहालय को सौंपे गए पवित्र अवशेष, 29 मई को मंगोलिया भेजे जाएंगे

    भीषण गर्मी, चिलचिलाती धूप के बीच सुरेश पंडा कर रहे नौतपा अग्नि तप

    प्रतिष्ठित व्यापारी श्री बृजेश गुप्ता द्वारा शानदार पहल।

    ईदुज्जुहा पर्व को लेकर सांची में तैयारियां पूर्णपुलिस-प्रशासन अलर्ट, सुबह 7:45 बजे अदा होगी ईद की नमाजभाईचारे और अमन के संदेश के साथ मुस्लिम समुदाय मनाएगा पर्व