रायसेन जिले के 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आज होगा स्कूल रेडीनेस मेला-2

नसीमखान सांची

एक माह के घरेलू अधिगम अभियान के बाद बच्चों की प्रगति का होगा पुनः आकलन
सांची,,,महिला एवं बाल विकास विभाग एवं प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार 2 जुलाई को जिले के सभी 61 सेक्टरों के 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर स्कूल रेडीनेस मेला-2 (SRM-2) आयोजित किया जाएगा।
यह मेला 26 मई से शुरू हुए एक माह के माता सहभागिता अभियान का समापन है। अभियान के दौरान माताओं को “एक खेल, एक कहानी, एक कविता” थीम पर आधारित गतिविधियों के माध्यम से घर पर बच्चों के सीखने में सहभागी बनाया गया। मेले में 5 से 6 वर्ष आयु के बच्चों का शारीरिक, भाषा, संख्या ज्ञान, संज्ञानात्मक तथा सामाजिक-भावनात्मक विकास का पुनः आकलन किया जाएगा और रिपोर्ट कार्ड अभिभावकों को सौंपे जाएंगे।
कार्यक्रम का उद्देश्य आंगनवाड़ी से कक्षा-1 में बच्चों का सहज प्रवेश सुनिश्चित करना तथा विद्यालय पूर्व आवश्यक बुनियादी दक्षताओं को मजबूत करना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी एवं सीडीपीओ चयनित केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे

  • editornaseem

    Related Posts

    क ई दिनों से रुकी आंगनबाड़ी सहायको कार्यकर्ता की प्रक्रिया हुई शुरू।

    नसीमखान सांचीसांची,,, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं सहायको के रिक्त स्थान भरने का अभ्यर्थियों को लंबे समय से इंतजार करना पड रहा था अब यह प्रक्रिया की महिला बाल विकास द्वारा तैयारी शुरू…

    स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष

    नसीमखान सांचीसांची,,, स्तूप पहाडी स्थित भैरव बाबा मंदिर का विवाद लंबे समय से चर्चित हो रहा है मामला भैरव बाबा मंदिर पहुंच मार्ग पर सीढी बनाने को लेकर तूल पकड़ता…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    क ई दिनों से रुकी आंगनबाड़ी सहायको कार्यकर्ता की प्रक्रिया हुई शुरू।

    क ई दिनों से रुकी आंगनबाड़ी सहायको कार्यकर्ता की प्रक्रिया हुई शुरू।

    रायसेन जिले के 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आज होगा स्कूल रेडीनेस मेला-2

    रायसेन जिले के 1,800 से अधिक आंगनवाड़ी केंद्रों पर आज होगा स्कूल रेडीनेस मेला-2

    स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष

    स्तूप पहाड़ी पर स्थित भैरव बाबा मंदिर विवाद से श्रद्धालुओं मे रोष

    हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    हाईवे पर लूट के प्रयास का खुलासा, सांची पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार

    आकाशीय बिजली के प्रभाव से बाधित हुई नेटवर्किंग व्यवस्था, आधार अपडेट कार्य भी प्रभावित

    आकाशीय बिजली के प्रभाव से बाधित हुई नेटवर्किंग व्यवस्था, आधार अपडेट कार्य भी प्रभावित

    मौसम बदलते ही स्तूप पहाड़ी गूंज उठी मोरों की मधुर पुकार से।मानसून की दस्तक के साथ लौटी हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन ने बढ़ाई स्तूप परिसर की रौनक।

    मौसम बदलते ही स्तूप पहाड़ी गूंज उठी मोरों की मधुर पुकार से।मानसून की दस्तक के साथ लौटी हरियाली, प्राकृतिक सौंदर्य और वन्य जीवन ने बढ़ाई स्तूप परिसर की रौनक।