नसीम खान
सांची,,, ग्राम सूखा करार मे लगातार ग्राम वासियों द्वारा पुलिस को देहव्यापार जैसे घिनौने कृत्य की शिकायत मिल रही थी आज थाना प्रभारी के नेतृत्व मे पुलिस टीम पहुंची तथा गांव में ग्राम चौपाल लगाकर सभी गांव वालों को इकट्ठा कर पुलिस ने इस घिनौने कृत्य सै दूर रहने की हिदायत दी तथा पुलिस ने तमाम ग्रामीणों को चेतावनी देते हुए समझाईश भी दी कि कोई भी इस व्यापार में लिप्त पाया जायेगा उसपर कठोर कार्यवाही की जायेगी
जानकारी के अनुसार लंबे समय से पुलिस को गांव में देहव्यापार के घिनौने कृत्य की शिकायतें मिल रही थी तथा इन शिकायत पर पुलिस लगातार जांच कर रही थी इस शिकायत को लेकर आज थाना प्रभारी रामविलोचन शर्मा के नेतृत्व में पुलिस ने गांव में ही ग्राम चौपाल लगाई इस चौपाल में जिला पंचायत सदस्य सपना लावरिया भी उपस्थित रही तथा गांव के तमाम लोग उपस्थित रहे ।इस चौपाल में शिकायत की जांच करते हुए सभी गांव वालो से देहव्यापार जैसे घिनौने कृत्य से दूर रहने की समझाइश दी तथा इस कृत्य से होने वाली हानि पर विस्तार से प्रक्राश डाला इसके साथ ही गांव में जुआ सट्टा अवैध शराब जैसे कृत्य से दूर रहने की हिदायत दी एवं इनसे होने वाले परिवार टूटने बिखरने के खतरे से सावधान किया तथा उन्होंने गांव से इस सामाजिक बुराइयों को पूरी तरह दूर करने की हिदायत दी इसके साथ ही उन्होंने गांव वालो को चेतावनी देते हुए समझाईश भी दी तथा कहा पुलिस लगातार इस गांव में गश्त जारी रखेगी तथा गांव का कोई भी व्यक्ति इन समाजिक बुराइयों मे भविष्य में लिप्त पाया जायेगा तो पुलिस कठोर कार्यवाही करेगी ।तथा भविष्य में जबभी गांव में कोई इन कृत्य मे शामिल होने की शिकायत करता है तो कडी कार्यवाही की जायेगी तथा शिकायत पुलिस की विवेचना मे झूठी पाई जाती हैं तो शिकायत कर्ता के विरुद्ध भी नियमानुसार कार्यवाही होगी उन्होंने कहा सभी लोग मिलजुल कर अपने वैध कार्य करें तथा अपने बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढाये गांव को स्वच्छ रखें जिससे हर बीमारियों से बचाव हो सके ।उन्होंने अवैध कृत्य से दूर रहने शपथ भी दिलाई ।





