पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन

अमरपुर। पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय अमरपुर में पीएम श्री एवं सांदीपनि विद्यालय के OIC श्री साईचंद पांडेय जी द्वारा विद्यालय की शैक्षणिक एवं सह-शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन विस्तृत अवलोकन किया गया।

अवलोकन के दौरान श्री पांडेय ने कक्षा 6 से 8वीं एवं बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों से संवाद कर उनकी शैक्षणिक प्रगति, विषय संबंधी समझ तथा अध्ययन के दौरान आने वाली कठिनाइयों की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों को नियमित अध्ययन, जिज्ञासा एवं गतिविधि आधारित सीखने के लिए प्रेरित किया।

उन्होंने विद्यालय की प्रयोगशाला, पुस्तकालय एवं कक्षा-कक्षों का निरीक्षण करते हुए विद्यार्थियों के लिए किए गए आकर्षक एवं नवाचारपूर्ण प्रयासों का जायजा लिया। विभिन्न कक्षाओं में पहुंचकर शिक्षण कार्य का निरीक्षण किया तथा विद्यार्थियों की सहभागिता और सीखने की प्रक्रिया को करीब से देखा।

इस दौरान कक्षा अवलोकन, शिक्षक डायरी, विद्यालय योजना (School Plan) सहित विभिन्न शैक्षणिक अभिलेखों का भी निरीक्षण किया गया। श्री पांडेय ने शिक्षकों से संवाद करते हुए गुणवत्तापूर्ण एवं विद्यार्थी-केंद्रित शिक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।

पूरे दिन चली इस शैक्षणिक गतिविधि के दौरान विद्यालय की विभिन्न व्यवस्थाओं, शैक्षणिक कार्यों एवं शिक्षण पद्धतियों का विस्तृत अवलोकन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों एवं शिक्षकों से संवाद स्थापित कर शिक्षा की गुणवत्ता को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य श्री पवन कुमार चतुर्वेदी सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक उपस्थित रहे।

  • Live khabar india

    Live Khabar India हिंदी भाषा का एक डिजिटल समाचार पोर्टल है, जो मध्य प्रदेश सहित देशभर की ताजा और विश्वसनीय खबरें पाठकों तक पहुंचाता है। हम राजनीति, अपराध, शिक्षा, मनोरंजन, खेल और जनहित से जुड़े विषयों पर निष्पक्ष एवं तथ्यात्मक रिपोर्टिंग के लिए प्रतिबद्ध हैं।

    Related Posts

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    रिपोर्ट: राजर्षि मिश्रा उमरिया/चिल्हारी। उमरिया जिले में बुधवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में 12 वर्षीय बालक की मौत हो गई। हादसा SH-10 मानपुर–बरही मार्ग पर ग्राम चिल्हारी के बस…

    सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

    📰 आर्टिकल |नसीम खान |Live khabar india सौर ऊर्जा की प्याऊ में ‘दरार’! 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की योजना पर उठे सवाल सांची। देश-दुनिया में बौद्ध…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    चिल्हारी बस स्टैंड पर दर्दनाक सड़क हादसा, 12 वर्षीय बालक की मौत

    पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन

    पीएम श्री विद्यालय अमरपुर में शैक्षणिक गतिविधियों का पूरे दिन अवलोकन
    सांची की सौर योजना में बड़ी लापरवाही ? 10 फीट नीचे गिरी लोहे की जाली, करोड़ों की परियोजना पर उठे सवाल

    आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

    आवारा पशुओं से छुटकारा नहीं मिला, अब बाजार में घोड़ों ने भी दी दस्तक

    सीलिंग में भी सुविधा! भोपाल में नगर निगम ने छोड़ा ‘दूसरा रास्ता’, 102 प्रतिष्ठानों के खुद के ताले को माना बंद

    सीलिंग में भी सुविधा! भोपाल में नगर निगम ने छोड़ा ‘दूसरा रास्ता’, 102 प्रतिष्ठानों के खुद के ताले को माना बंद