मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

नसीम खान

रायसेन,
मेरा युवा भारत (MY Bharat) रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में सम्पन्न हुई। जिसमें मेरा युवा भारत द्वारा संचालित विभिन्न युवा-केंद्रित कार्यक्रमों एवं आगामी गतिविधियों की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने मेरा युवा भारत रायसेन की गतिविधियों के प्रभावी आयोजन हेतु अधिकारियों को दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि आगामी सभी कार्यक्रमों में विभागों एवं मेरा युवा भारत के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करते हुए टीम भावना के साथ कार्य किया जाए, ताकि जिले में संचालित युवा-केंद्रित गतिविधियों का प्रभाव अधिक व्यापक हो सके। उन्होंने निर्धारित लक्ष्यों की नियमित समीक्षा करने तथा सभी विभागों द्वारा अपने दायित्वों का प्रभावी रूप से निर्वहन करने के निर्देश दिए। बैठक में प्रमुख रूप से विकसित भारत यंग लीडर डायलॉग क्विज 2027, युवा कनेक्ट कार्यक्रम, नशा मुक्त युवा-विकसित भारत (100 सप्ताह कार्यक्रम), टीबी मुक्त भारत अभियान, अनुभवात्मक अधिगम कार्यक्रम, सेवा पखवाड़ा (17 सितंबर से 2 अक्टूबर) तथा विभागवार दायित्व एवं आगामी कार्ययोजना पर चर्चा की गई। बैठक में डीएफओ श्रीमती प्रतिभा शुक्ला, मेरा युवा भारत रायसेन की उपनिदेशक मोनिका चौधरी, संबंधित विभागों के अधिकारी, मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि एवं जिला सलाहकार समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    नसीम खान रायसेन, कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित टीएल बैठक में कलेक्टर श्री अरूण कुमार विश्वकर्मा द्वारा विभिन्न विभागों के कार्यो, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण तथा सेवा संकल्प अभियान की…

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    नसीम खान रायसेन, रायसेन जिले की जनपद पंचायत सांची अंतर्गत ग्राम पंचायत रतनपुर निवासी रूपबसंत आदिवासी पिता श्री रतनलाल आदिवासी के परिवार के लिए वन अधिकार योजना जीवन में बदलाव…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    मेरा युवा भारत रायसेन की जिला सलाहकार समिति की बैठक संपन्न

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    टीएल बैठक में कलेक्टर श्री विश्वकर्मा ने की सीएम हेल्पलाइन तथा सेवा संकल्प अभियान की समीक्षा

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    वन अधिकार पट्टे ने बदली रूपबसंत की जिंदगीसाहूकारों पर निर्भरता हुई खत्म, खेती से बढ़ी आय और परिवार का जीवन स्तर हुआ बेहतर

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    ऐतिहासिक स्थल की बिजली व्यवस्था प्रशासन की उपेक्षा की शिकारअंधेरे की चपेट में सांची, त्योहारों पर भी नहीं जलती स्ट्रीट लाइटें, पर्यटकों की सुरक्षा पर सवाल

    मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन

    मन, वचन और कर्म में एकरूपता ही उत्तम सत्य धर्म है – सुधा जैन