शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

नसीम खान
सांची,,,ऐतिहासिक एवं पुरातात्विक धरोहरों को अपने भीतर समेटे सांची की पहचान विश्वभर में है। यहां ढाई हजार वर्ष पुराने स्मारकों को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने के लिए शासन स्तर पर करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, लेकिन इसी क्षेत्र में कई ऐसी पुरातात्विक धरोहरें भी मौजूद हैं, जो संरक्षण और सुरक्षा के अभाव में धीरे-धीरे नष्ट होने की कगार पर पहुंच रही हैं। इनकी ओर न तो प्रशासन का पर्याप्त ध्यान दिखाई देता है और न ही संबंधित पुरातत्व विभाग की सक्रियता नजर आती है।
सांची को भगवान बुद्ध के परम शिष्यों महामोदग्लायन एवं सारिपुत्र की पवित्र अस्थियों तथा प्राचीन स्तूपों और स्मारकों के कारण बौद्ध समुदाय के प्रमुख तीर्थस्थल के रूप में विश्वभर में पहचान मिली है। एक ओर इन महत्वपूर्ण धरोहरों को सुरक्षित रखने के प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर सांची के आसपास के क्षेत्र में आज भी अनेक प्राचीन पुरासंपदाओं के चिन्ह बिखरे पड़े हैं, जो संरक्षण की प्रतीक्षा कर रहे हैं।
नागौरी की पहाड़ी बयां करती है पुरातन विरासत की कहानी
इसी उपेक्षित पुरासंपदा की कहानी नागौरी की पहाड़ी भी बयां करती है। पहाड़ी क्षेत्र में बड़ी-बड़ी चट्टानों का जाल बिछा हुआ है और इन चट्टानों पर बड़ी संख्या में प्राचीन शैलचित्र उकेरे हुए बताए जाते हैं। हजारों वर्ष बीत जाने के बाद भी इन चट्टानों पर मौजूद आकृतियां आज भी अपने समय की कला और जीवनशैली के प्रमाण के रूप में दिखाई देती हैं।
इन शैलचित्रों के संरक्षण और सुरक्षा की जिम्मेदारी संबंधित विभागों की है, लेकिन इनके संरक्षण की दिशा में प्रभावी प्रयास दिखाई नहीं देते। इसके बावजूद आसपास रहने वाले ग्रामीणों ने इन चट्टानों और शैलचित्रों को अपने पूर्वजों की विरासत मानकर उनकी यथास्थिति बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। ग्रामीण आज भी इन ऐतिहासिक निशानियों की सुरक्षा को अपनी जिम्मेदारी समझते हैं।
विडंबना यह है कि जिन पुरासंपदाओं को सुरक्षित एवं संरक्षित रखने की जिम्मेदारी शासन ने संबंधित विभागों को सौंपी है, उनकी सुरक्षा का दायित्व स्थानीय ग्रामीणों को उठाना पड़ रहा है। ऐसा भी नहीं है कि जिम्मेदार विभाग इन प्राचीन धरोहरों से पूरी तरह अनजान हैं, बावजूद इसके संरक्षण के ठोस प्रयासों का अभाव सवाल खड़े करता है।
अब देखना यह है कि हजारों वर्ष पुरानी इन चट्टानी शैलचित्रों की ओर शासन-प्रशासन और संबंधित पुरातत्व विभाग कब ध्यान देता है और इन्हें संरक्षण प्रदान करने के लिए ठोस पहल करता है, या फिर यह ऐतिहासिक विरासत भी समय के साथ उपेक्षा की भेंट चढ़ती रहेगी।

  • editornaseem

    Related Posts

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    नसीम खानसांची,,, संकल्प से समाधान अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर परिषद सांची में निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में निकाय क्षेत्र के विभिन्न शासकीय एवं…

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    नसीम खानसांची,,,, नगर के स्तूप पहाड़ी क्षेत्र के आसपास करीब एक माह से दिखाई दे रहे तेंदुए को आखिरकार वन विभाग की टीम ने पकड़ने में सफलता हासिल कर ली।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    शैलचित्रों से बेखबर प्रशासन और पुरातत्व विभागहजारों वर्ष पुरानी चट्टानी कलाकृतियां संरक्षण के इंतजार में, ग्रामीण पूर्वजों की विरासत मानकर कर रहे सुरक्षा

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता में छात्राओं ने दिखाया दमखमसंकल्प से समाधान अभियान के तहत निकाय स्तरीय कबड्डी प्रतियोगिता आयोजितसांदीपनि विद्यालय की गर्ल्स एवं बॉयज टीम ने हासिल किया प्रथम स्थान, ज्ञान गंगा विद्यालय रहा दूसरे स्थान पर

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    तेंदुआ पकड़ने में वन विभाग को एक माह बाद मिली सफलताएक माह की मशक्कत के बाद वन विभाग ने तेंदुए को पकड़ास्तूप पहाड़ी क्षेत्र में दहशत का हुआ अंत, चौबीस घंटे निगरानी के साथ लगाए गए थे 14 कैमरे

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    सांची में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का आयोजनविधायक डॉ. चौधरी ने कहा—स्वच्छता और जागरूकता से बीमारियों से बचाव संभव

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    मतदाता सूची में नाम जोड़ने 07 अक्टूबर को जिले के सभी मतदान केन्द्र पर लगेंगे शिविर

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न

    सांची स्थित सांदीपनि विद्यालय में राष्ट्रीय कृमिमुक्ति दिवस कार्यक्रम सम्पन्न