हेडगेवार कॉलोनी में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजनविधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन, लंबे समय से थी सड़क निर्माण की मांग

नसीम खान
सांची,,,नगर की हेडगेवार कॉलोनी में लंबे समय से चली आ रही सीसी रोड निर्माण की मांग अब पूरी होने जा रही है। वार्ड क्रमांक 13 में लगभग 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाली सीसी रोड का रविवार को पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने विधि-विधान से भूमि पूजन किया। सड़क निर्माण की स्वीकृति नगर परिषद द्वारा प्रदान की गई है।
जानकारी के अनुसार, हेडगेवार कॉलोनी में सड़क की स्थिति को देखते हुए रहवासी लंबे समय से सीसी रोड निर्माण की मांग कर रहे थे। नगर परिषद से स्वीकृति मिलने के बाद अब निर्माण कार्य का मार्ग प्रशस्त हुआ है। सड़क बनने से कॉलोनी के रहवासियों को आवागमन में सुविधा मिलने की उम्मीद है।
विकास कार्यों को गति देने का प्रयास
भूमि पूजन कार्यक्रम में विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि सांची नगर में विकास कार्यों को लगातार गति दी जा रही है। नगर के विभिन्न क्षेत्रों में लोगों की आवश्यकताओं और समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं। शासन की योजनाओं का लाभ जरूरतमंदों तक पहुंचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने नगर परिषद के जनप्रतिनिधियों की सराहना करते हुए कहा कि नगर को सुंदर और स्वच्छ बनाने के साथ विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सभी का सहयोग आवश्यक है। उन्होंने आश्वस्त किया कि नगर के विकास में धनराशि की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी।
नगर को विकसित बनाने की दिशा में प्रयास
इस अवसर पर नगर परिषद अध्यक्ष पप्पू रेवाराम अहिरवार ने कहा कि नगर को व्यवस्थित और विकसित बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। विकास कार्यों में सभी पार्षदों का सहयोग मिल रहा है। उन्होंने कहा कि विधायक डॉ. चौधरी के मार्गदर्शन और शासन की मंशा के अनुरूप सांची की ऐतिहासिक पहचान के अनुरूप नगर के विकास को आगे बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
भूमि पूजन कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र सिंह राजपूत, वार्ड पार्षद श्रीमती निर्मला जैन, वरिष्ठ नेता सुनील जैन सहित अन्य पार्षद और कॉलोनी के रहवासी उपस्थित रहे।

  • editornaseem

    Related Posts

    सांची में विधि-विधान से विराजमान हुईं मां दुर्गा, भक्तिमय हुआ नगरनवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ दुर्गोत्सव, जगह-जगह सजीं आकर्षक झांकियां

    नसीम खानसांची,,,,शारदीय नवरात्रि के प्रथम दिन रविवार को नगर के अनेक स्थानों पर विधि-विधान और वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मां दुर्गा की प्रतिमाएं स्थापित की गईं। माता रानी के जयकारों,…

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    नसीम खानसांची,,,शारदीय नवरात्रि के पावन पर्व को लेकर नगर में धार्मिक उत्साह का माहौल बनने लगा है। रविवार से नगर के विभिन्न स्थानों पर मां दुर्गा की प्रतिमाएं विराजमान होंगी।…

    Leave a Reply

    Your email address will not be published. Required fields are marked *

    You Missed

    हेडगेवार कॉलोनी में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजनविधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन, लंबे समय से थी सड़क निर्माण की मांग

    हेडगेवार कॉलोनी में 10 लाख की सीसी रोड का भूमि पूजनविधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने किया भूमिपूजन, लंबे समय से थी सड़क निर्माण की मांग

    सांची में विधि-विधान से विराजमान हुईं मां दुर्गा, भक्तिमय हुआ नगरनवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ दुर्गोत्सव, जगह-जगह सजीं आकर्षक झांकियां

    सांची में विधि-विधान से विराजमान हुईं मां दुर्गा, भक्तिमय हुआ नगरनवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ शुरू हुआ दुर्गोत्सव, जगह-जगह सजीं आकर्षक झांकियां

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    जयकारों के बीच आज से सांची में विराजेंगी मां दुर्गा, नवरात्रि की तैयारियां पूरीनगर के विभिन्न स्थानों पर सज रहे आकर्षक पंडाल, नौ दिनों तक होगी मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की आराधना

    बिजली संकट से परेशान किसानों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शनमुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, फसल तैयार होने तक निर्बाध बिजली देने की मांग

    बिजली संकट से परेशान किसानों का बिजली दफ्तर पर प्रदर्शनमुख्यमंत्री के नाम अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन, फसल तैयार होने तक निर्बाध बिजली देने की मांग

    वादे तो बहुत हुए, पर सड़कों पर वहीं हाल: आवारा मवेशियों और अंधेरे के साए में कैसे मनेंगे दुर्गोत्सव, दशहरा और दीपावली

    वादे तो बहुत हुए, पर सड़कों पर वहीं हाल: आवारा मवेशियों और अंधेरे के साए में कैसे मनेंगे दुर्गोत्सव, दशहरा और दीपावली

    मौसम में बदलाव से सांची में बीमारियों का खतरा बढ़ा, जहरीले कीड़ों के निकलने से लोग भयभीत

    मौसम में बदलाव से सांची में बीमारियों का खतरा बढ़ा, जहरीले कीड़ों के निकलने से लोग भयभीत