नसीम खान
रायसेन,
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया द्वारा मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के तहत बेगमगंज विकासखण्ड की ग्राम पंचायत मरखेड़ा टप्पा में आयोजित शिविर के उपरांत आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर वहां संचालित गतिविधियों और उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी ली गई। उन्होंने केंद्र में बच्चों की उपस्थिति, स्वास्थ्य जांच, पोषण आहार वितरण तथा साफ-सफाई सहित अन्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया। साथ ही सारा एप पोर्टल पर दर्ज जानकारी का भी अवलोकन किया। कलेक्टर श्री सिसोनिया ने आंगनवाड़ी में दर्ज बच्चों की संख्या तथा उनकी नियमित उपस्थिति, सेम बच्चों, पोषण ट्रेकर, गर्भवती एवं धात्री महिलाओं के पंजीयन और नियमित स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण आदि के बारे में जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी श्री आशुतोष गुप्ता तथा जिला पंचायत सीईओ श्री कमल सोलंकी भी उपस्थित रहे।





