नसीम खान
सांची,,, ऐतिहासिक स्थल सांची मे 28-29 नवंबर को आयोजित किए जाने वाले सांची महोत्सव को लेकर गेटवे रिट्रीट मे कलेक्टर ने अधिकारियों की बैठक ली तथा आवश्यक दिशा निर्देश जारी किए तथा महोत्सव को भव्य रूप प्रदान करने दिशा निर्देश दिये इस अवसर पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों कर्मचारियों को आपसी समन्वयक बनाकर कार्य करने के निर्देश दिये गए।
जानकारी के अनुसार इस ऐतिहासिक स्थल पर 28-29 नवंबर को आयोजित होने वाले सांची महोत्सव को लेकर कलेक्टर रोहित सिसोनिया ने गेटवे रिट्रीट मे विभिन्न विभागों के अधिकारियों की बैठक ली इस आयोजन में व्यवस्थाओं को लेकर विस्तार से चर्चा की गई तथा कलेक्टर ने विभिन्न विभागों के अधिकारियों से समन्वय बनाकर कार्यक्रम को भव्य बनाने की अपील की गई तथा आयोजन को लेकर तैयारियां समयसीमा मे पूरी करने के निर्देश दिये गए इस अवसर पर कलेक्टर सिसोनिया ने स्तूप पहुंच कर परिसर का भ्रमण भी किया उन्होंने कहा इस आयोजन में देशविदेश के बडी संख्या में बौद्ध श्रद्धालुनागरिक पर्यटक शामिल होते है इसे दृष्टिगत रखते हुए तमाम लोगों को सुविधाएं व्यवस्था सुरक्षा एवं सुगम आवागमन हेतु व्यवस्था सुनिश्चित की जाये उन्होंने कहा सुरक्षा यातायात प्रबंधन पार्किंग पेयजल साफसफाई प्रकाश सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था बेहतर बनाने निर्देश जारी किए साथ ही उन्होंने कहा यहां आने वाले लोगों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो उन्होंने कहा कि यहां आने वाले प्रत्येक आगन्तुक को बेहतर अनुभव हो उन्होंने कहा सभी व्यवस्था सुव्यवस्थित उतकृष्ट की जाये ।बैठक में जिला पंचायत सीईओ कमल सोलंकी अपर कलेक्टर मनोज उपाध्याय महाबोधि सोसायटी के बौद्ध धर्म गुरु एवं प्रभारी विमलतिस्स नायक थैरो सहित अनेक अधिकारी उपस्थित थे।





