नसीम खान रायसेन
कलेक्टर श्री रोहित सिसोनिया ने मुख्यमंत्री भीमराव अंबेडकर योजना के हितग्राही पशुपालक श्री हेमन्त विश्वकर्मा से संवाद कर पशुओं की संख्या, दुग्ध उत्पादन आदि की जानकारी ली। हेमन्त विश्वकर्मा ने बताया कि उन्हें योजना के तहत 42 लाख रुपए का ऋण स्वीकृत हुआ है, जिसमें से पहली किस्त में 19 लाख रुपए की राशि प्राप्त हो गई, जिससे पशु शेड का निर्माण किया और 09 भैंसे क्रय की। हेमन्त ने बताया कि अभी प्रतिदिन 80 लीटर दुग्ध उत्पादन हो रहा है! जिसमें से 40-50 लीटर दूध, दुग्ध समिति को देते हैं।





